एक्सप्लोरर

कोरोना जांच के मामले में यूपी ने बनाया रिकॉर्ड, दो करोड़ से अधिक टेस्ट करने वाला पहला राज्य बना

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बताया कि अब तक 14 करोड़ 63 लाख से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य विभाग की पौने पांच लाख टीमें गई हैं और उनका हालचाल लिया है.

लखनऊ. कोरोना टेस्ट के मामले में यूपी ने रिकॉर्ड बनाया है. यूपी दो करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के 60 प्रतिशत से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच चुकी हैं. इसका फायदा यह हुआ कि जो भी लोग कोरोना के लक्षण वाले मिले उनकी तत्काल जांच कराई गई और संक्रमण को फैलने से रोका गया. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य टीमें उन्हीं जगह पर गईं जहां कोरोना के मामले पाए गए थे. सरकार की इस रणनीति ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण का व्यापक फैलाव रोकने में खासी मदद की. अमित मोहन ने बताया कि अब तक 14 करोड़ 63 लाख से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य विभाग की पौने पांच लाख टीमें गई हैं और उनका हालचाल लिया है.

24 घंटे में हुए 1,67,938 टेस्ट अपर मुख्य सचिव ने बताया कि शनिवार को सैंपल टेस्टिंग के मामले में प्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया. प्रदेश में अब तक दो करोड़ से अधिक लोगों की कोरोना टेस्टिंग हो गई है. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में 1,67,938 लोगों की कोरोना टेस्टिंग के साथ प्रदेश में दो करोड़ एक लाख से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. यह कीर्तिमान है. इतने टेस्ट देश के किसी प्रदेश में नहीं किए गए हैं.

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार की ज्यादा से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग और घर-घर जाकर कोरोना संदिग्धों की पहचान करने की रणनीति बहुत कारगर साबित हुई और यही वजह है कि इतना बड़ा प्रदेश होने के बाद भी कोरोना का प्रभाव प्रदेश में उतना घातक नहीं रहा, जितना अपेक्षित था. उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार ने अब इसे और फोकस करने का फैसला किया है. अब हर जिले के उन मोहल्लों में फोकस कोरोना टेस्टिंग कराई जा रही है, जहां ज्यादा मामले सामने आए हैं. रविवार और सोमवार को ब्यूटी पार्लर, टेलर और कपड़े की दुकानों में रेंडम सैंपलिंग कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें:

CoronaVirus Updates UP: संक्रमित मरीजों से ज्यादा हुई ठीक होने वाले मरीजों की संख्या, रिकवरी रेट भी बेहतर

बेसिक शिक्षा विभाग में ग्रामीण और शहरी का कैडर खत्म करेगी योगी सरकार, कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाप-बेटे की मौत
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- '2007 की तरह फिर...'
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां
यूपी के युवाओं के योगी सरकार का गिफ्ट, निकली सरकारी नौकरियां

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget