एक्सप्लोरर

बुजर्ग मां की हत्या कर फरार हुआ 'हीरा' बेटा, शराब के नशे में गला दबाकर ली जान

Mahoba News: इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

UP News: महोबा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी. यह दिल दहला देने वाली घटना कबरई थाना क्षेत्र के विशाल नगर इलाके की है. मृतका की पहचान 70 वर्षीय रुक्मणी के रूप में हुई है, जो अपने पुत्र हीरालाल और विधवा बहू विमलेश के साथ रहती थीं.

बताया जा रहा है कि देर रात शराब के नशे में धुत हीरालाल ने किसी बात को लेकर अपनी मां से झगड़ा शुरू कर दिया. बात इतनी बढ़ गई कि उसने अपना आपा खोते हुए रुक्मणी का गला दबाकर निर्मम तरीके से जान ले ली. जब वृद्धा मदद के लिए चीखी-चिल्लाई तो विधवा बहू विमलेश ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

वारदात को अंजाम देने के बाद हीरालाल मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के भाई मंगू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे हीरालाल के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं.

शराब का आदी था हीरालाल

इस नृशंस हत्या से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हीरालाल शराब का आदी था और पहले भी घर में विवाद करता रहता था. मां की हत्या जैसे घृणित कृत्य से पूरा इलाका स्तब्ध है. पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

यूपी में योगी सरकार ने इन शिक्षकों का बढ़ाया मानदेय, कार्यकाल में भी की दो साल की बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget