एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की 10 सीटों पर BJP का गेम बिगाड़ने को तैयार है BSP? मायावती के फैसलों से मिले संकेत

UP News: लोकसभा चुनाव के पहले ये बात फैल चुकी थी कि बसपा बीजेपी की टीम है. लेकिन मायावती ने जिस तरह से उम्मीदवार उतारे है. उसे देखकर लगता है कि तकरीबन 10 सीटों पर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है.

Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा चुनाव के पहले बसपा के ऊपर कई दल भाजपा के बी टीम होने का आरोप लगा रहे थे. 2024 के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती जिस तरीके से अपने प्रत्याशियों का चयन कर रही है. उसमें कई सीटों पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं .भारतीय जनता पार्टी के लिए खड़ी होती ये मुश्किलें बसपा के ऊपर से उसके भाजपा के भी टीम होने के टैग को हटा रही हैं. अभी तक जारी टिकटों में बसपा ने तकरीबन 10 सीटों पर भाजपा की टेंशन बढ़ाई है 

बहुजन समाज पार्टी ने अब तक 55 टिकट बांटे हैं जिसमें से 14 मुस्लिम है तो वही 11 टिकट ब्राह्मणों को दिया है.बहुजन समाज पार्टी रणनीतिक तौर पर जिसकी जितनी भागीदारी है उसकी इतनी हिस्सेदारी के नारे पर काम करते हुए प्रत्याशियों को टिकट दे रही है.अगर जातिगत समीकरणों पर वोटिंग होती है तो बसपा कई सीटों पर भारतीय जनता पार्टी तो कई सीटों पर इंडिया एलायंस के प्रत्याशियों का खेल खराब कर सकती है. 

जौनपुर सीट में हुआ बड़ा खेला
राजनीति पंडित जौनपुर सीट पर बसपा द्वारा धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को टिकट देने से भाजपा के लिए बड़ा खतरा बता रहे हैं.जौनपुर लोकसभा का सीट पिछला चुनाव भारतीय जनता पार्टी हार चुकी थी और वहां से बसपा के श्याम सिंह यादव यह चुनाव जीते थे. इस बार भारतीय जनता पार्टी ने जौनपुर की सीट जीतने के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे और मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले कृपा शंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ नेता रहे बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है.

इन दोनों टिकटों के बाद बसपा ने ठाकुर समाज से ही आने वाले बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को टिकट दे दिया है.धनंजय सिंह पूर्व में सांसद भी रहे हैं और वह इस चुनाव में राजद से टिकट चाह रहे थे. लेकिन आखिरी मौके तक नहीं आरजेडी से उन्हें को टिकट मिला .सूत्रों की माने तो उसके बाद उन्होंने सपा से भी टिकट लेने का प्रयास किया.

लेकिन वहां भी दाल नहीं गली पर जब उन्होंने अकेले लड़ने का फैसला लिया. तभी पुराने एक मामले में उनको सजा हो गई और वह जेल चले गए .लेकिन अब बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी को टिकट देकर भाजपा के लिए यहां मुश्किल खड़ी कर दी हैं.

मेरठ सीट भी भाजपा की बढ़ी टेंशन
बहुजन समाज पार्टी ने मेरठ लोकसभा सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी की टेंशन बढ़ा दी है.भारतीय जनता पार्टी ने यहां से अरुण गोविल को टिकट दिया है तो ही बहुजन समाज पार्टी ने देवव्रत  त्यागी को प्रत्याशी बनाया है.मूल रूप से भारतीय जनता पार्टी त्यागी समाज को अपना वोटर मानती है पर ऐसे में त्यागी समाज को प्रतिनिधित्व देकर बसपा ने भाजपा के कोर वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है.

आजमगढ़ में भी बीजेपी की बढ़ सकती है मुश्किलें
बहुजन समाज पार्टी के टिकट बंटवारे ने आजमगढ़ की सीट पर भी भाजपा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं.जिस बसपा के कारण भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में हुआ लोकसभा का उपचुनाव आजमगढ़ में जीत पाई थी. उसी बसपा के कारण 2024 का लोकसभा चुनाव आजमगढ़ में भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने यहां से दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है.आजमगढ़ में राजभर समाज की बड़ी तादाद हैं और ऐसे में बहुजन समाज पार्टी ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया है.

ये भी पढ़ें: रामनवमी आज, रामलला के 'सूर्य तिलक' के वक्त आ गए बादल तो क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
UP में Gen-z से पहले Alpha का आंदोलन सफल, झुका स्कूल प्रशासन
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
देहरादून: 16 करोड़ में बना पुल 16 दिन भी नहीं टिका, उठे सवाल
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget