एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में एक दर्जन मजदूर दबने से हुए घायल

Kanpur: कानपुर में 2700 स्क्वायर फीट क्षेत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माणाधीन कार्य चल रहा है. यहां पर 100 से अधिक मजदूरों को लगाकर कराया काम कराया जा रहा था.

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के कानपुर देहात मूसानगर क्षेत्र आश्रम में हो रहे निर्माणाधीन कार्य के चलते शटरिंग गिर गई. इस दौरान एक दर्जन मजदूर मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए. इन मलबे में दबे मजदूरों को आनन-फानन में निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए पहुंचाया गया. जहां से मरीजों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में रेफर किया गया. कानपुर में 2700 स्क्वायर फीट क्षेत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में निर्माणाधीन कार्य चल रहा है. यहां पर 100 से अधिक मजदूरों को लगाकर कराया काम कराया जा रहा था.

आश्रम में चल रहे निर्माणधीन काम में लापरवाही के चलते एक बड़े हिस्से का शटरिंग लेंटर पल भर में गिर गया. इस दौरन काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर शटरिंग के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए. मजदूरों के दबने से काम कर रहे सैकड़ों मजदूरों में हाहाकार मच गई और फिर आनन-फानन में मलबे में दबे मजदूरों को निकालकर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. आश्रम में काम कर रहे मजदूर हमीरपुर और मौदहा जिले के बताए जा रहे हैं. वहीं घायल मजदूरों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है. 

घायलों को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में कराया भर्ती

वहीं घायल मजदूरों का उपचार पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. घायल मजदूरों को गंभीर रूप से घायल होते देख डॉक्टरों ने दो मजदूरों को कानपुर रेफर किया है. घायल मजदूरों के साथ अस्पताल पहुंचे तीमारदारों ने बताया कि शटरिंग के लेंटर में लापरवाही के चलते शटरिंग का लेंटर धराशाही हो गया. साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में चल रहे निर्माणकार्य में 100 से अधिक मजदूरों से काम कराया जा रहा है और मलबे में दबकर लगभग एक दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में आनन-फानन में पहुंचा दिया गया है.

कई मजदूरों को गंभीर चोटें 

वहीं इस मामले पर प्रभारी निरीक्षक डॉ अनूप सचान ने बताया कि साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में चल रहे काम के दौरान हुए हादसे में कई मजदूर घायल हो गए हैं और कुछ की हालत गंभीर है. क्योंकि मलबे में दबने से लोहे के औजार और सरिया लगने से मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं जिसके चलते कुछ मजदूरों को गंभीर अवस्था में रेफर किया जा रहा है. इसके साथ ही साथ जो मजदूर आते जा रहे हैं उनका इलाज किया जा रहा है.

Banda Accident: तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने बाइक सवार 2 लोगों को मारी टक्कर, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget