एक्सप्लोरर

बलरामपुर के स्कूल में हाईटेंशन तार गिरने के प्रकरण को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया

यूपी के बलरामपुर में प्राइमरी स्कूल में हाईटेंशन तार गिरने से 50 बच्चे झुलस गये। इस हादसे के बाद राज्य सरकार हरकत में आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल को निर्देश दिया है कि ऐसे स्कूलों पर ध्यान दिया जाए।

बलरामपुर—लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के नयानगर प्राइमरी स्कूल में सोमवार को हाई टेंशन तार गिरने की घटना को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। इस घटना की चपेट में 52 बच्चे आ गये। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल ने मंगलवार को बलरामपुर का दौरा कर घायल बच्चों से मुलाकात की और उनके परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।

मंत्री अनुपमा जायसवाल जिला संयुक्त अस्पताल पहुंची और उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना। मंत्री ने डॉक्टरों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं फिर न हो इसके लिये पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर तारों को हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बनाने और स्कूलों भवनों को दुरुस्त कराने की लगातार कोशिशें जारी है जिसके तहत कायाकल्प योजना के अंतर्गत 42 हजार जर्जर स्कूलों की मरम्मत करा कर उसे बेहतर बनाया जा रहा है।

जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में आई बाढ़ के हालत को देखते हुए ऐसे स्कूल जहां बाढ़ का पानी आ गया है या फिर भवन की दशा ठीक नही है, उन स्कूलों से बच्चो को हस्तांतरित कर दूसरे स्कूलों में पड़ने की व्यवस्था कराने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि जिले के उतरौला क्षेत्र के नयानगर प्राइमरी स्कूल में सोमवार को विद्यालय भवन पर हाई टेंशन तार गिरने से उसमे पढ़ रहे करीब 48 बच्चे झुलस गये, जिन्हें सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने के आरोप में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित करने और अवर अभियंता के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए थे।

जिलाधिकारी करुण करुणेश ने बताया कि करंट से झुलसे बच्चों का इलाज किया जा रहा है। सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के दो कर्मचारी निलंबित कर दिये गये हैं और अवर अभियंता प्रियदर्शी तिवारी के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता विद्युत और बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि दो दिन में जिले के सभी स्कूलों की जांच करा कर स्कूल के ऊपर से गुजर रही सभी तारों को हटवा दें।

इस बीच उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में हाई टेंशन तार गिरने के कारण 50 से अधिक बच्चों के झुलसने की मीडिया खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस संबंध में राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है।

घटना जिले की उतरौला तहसील की है, जहां सोमवार को स्कूल में हाई टेंशन तार गिर गया। उस समय स्कूल में कम से कम सौ बच्चे मौजूद थे ।

आयोग ने एक विज्ञप्ति में मंगलवार को कहा कि अगर इस संबंध में आयी खबरें सही हैं तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला है । आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने कहा कि वह झुलसे बच्चों को मुहैया कराये जा रहे चिकित्सकीय उपचार के बारे में स्थिति रिपोर्ट जानना चाहेगा । साथ ही यह जानना चाहेगा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने क्या कदम उठाये।

घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मध्यांचल निगम के प्रबंध निदेशक से कहा कि वह दुर्घटना की वजह का पता लगाकर 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget