एक्सप्लोरर

यूपी: योगी सरकार का चौकाने वाला फैसला, मिनी लॉकडाउन में खुली रहेंगी शराब की दुकानें

यूपी सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत अब 55 घंटे की मिनी लॉकडाउन में भी शराब की दुकानें खुली रहेंगी. आबकारी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. हालांकि इस फैसले को लेकर सवाल भी उठेंगे. गौरतलब है कि यूपी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये वीकेंड लॉकडाउन का एलान किया है. वहीं गुरुवार को 55 घंटे की इस पूर्ण तालाबंदी में शराब की दुकानें खोलने का एलान कर दिया है. गुरुवार को इस संबंध में प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिया. आबकारी विभाग ने शनिवार-रविवार को दुकानें खुली रखने के आदेश जारी किये.

हालांकि इस फैसले ने सबको हैरत में डाल दिया है. चूंकि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसके चलते योगी सरकार ने शुक्रवार से सोमवार सुबह तक मिनी लॉकडाउन लगा रखा है.

कोरोना संक्रमण थामने के लिये वीकेंड लॉकडाउन

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की थी. इसमें सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें और अस्पताल ही खुले रहने के आदेश थे. बाकी की सभी चीजों पर पाबंदी लगाने को कहा गया था. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और संचारी रोगों (इंसेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू और कालाजार) के संक्रमण को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

सरकार के मुताबिक, इस दौरान प्रदेश में सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. वहीं, आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तिओं, कोरोना वॉरियर, स्वच्छताकर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े लोगों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा. रेलवे सेवाएं भी पहले की तरह जारी रहेंगी.

धार्मिक स्थलों पर प्रतिबंध नहीं धार्मिक स्थलों को लॉकडाउन की अवधि में भी खुले रहने की अनुमति रहेगी लेकिन इस दौरान सेनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जाएगा. प्रदेश के ग्रामीण तथा शहरी इलाकों के कारखानों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खुले रहने की इजाजत है.

(रिपोर्टर संतोष कुमार का इनपुट)

ये भी पढ़ें.

यूपी: इलाज न मिलने पर अस्पताल से डिस्चार्ज के लिए कहा तो कर्मचारियों ने तीमारदारों की कर दी पिटाई

बाबरी विध्वंस मामला: बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने सीबीआई की विशेष अदालत में दर्ज कराया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget