एक्सप्लोरर

मदरसा छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ रही है यूपी सरकार, शुरू हो चुकी है ऑनलाइन पढ़ाई

योगी आदित्यनाथ सरकार ने मदरसों का आधुनिकीकरण शुरू कर दिया है. कोरोना काल में मदरसो में छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई चालू हो गई है. यूपी मदरसा बोर्ड भाषा समिति के सहयोग से मंडलवार शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर बच्‍चों को पढ़ाने के लिए तैयार कर रहा है. 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मदरसों के आधुनिकीकरण की मुहिम के तहत छात्रों की ऑनलाइन शिक्षा को लेकर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद और आईआईएम और आईआईटी के दिग्‍गज मदरसा शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे. विशेष कक्षाओं (स्‍पेशल क्‍लासेज) के जरिए शिक्षकों को बताया जाएगा कि ऑनलाइन पढ़ाई कैसे कराई जाए. मदरसा बोर्ड की ओर से बुधवार ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें भाषा समिति के सदस्‍य दानिश आजाद, रजिस्‍ट्रार मदरसा बोर्ड आर पी सिंह समेत कई जिलों के अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण अधिकारी और शिक्षाविद शामिल रहे. 

ऑनलाइन पढ़ाई चालू हो गई है
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मदरसों का आधुनिकीकरण शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मदरसो में छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई चालू हो गई है. उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड भाषा समिति के सहयोग से मंडलवार शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर बच्‍चों को पढ़ाने के लिए तैयार कर रहा है. उन्होंने बताया कि इसमें माध्‍यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े शिक्षाविद, काउंसलर और कई डीएमओ मदरसा शिक्षकों को विषय प्रशिक्षण दे रहे हैं, खासकर शिक्षकों को बताया गया कि वे सरल तरीके से बच्‍चों को कैसे पढ़ाएं. 

छात्रों से की गई बात
भाषा समिति के सदस्‍य दानिश आजाद ने बताया कि मदरसा शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई का प्रशिक्षण देने के लिए आईआईटी और आईआईएम ने वर्तमान और पूर्व छात्रों से बात की है. उन्होंने बताया कि कई छात्रों ने शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने की हामी भर दी है. उन्होंने बताया कि विश्‍वविद्यालयों के पूर्व कुलपति, रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ने को तैयार हैं. 

ऑनलाइन पढ़ाई की बारिकियों के बारे में बताया
भाषा समिति के सदस्‍य आजाद के अनुसार बुधवार को उपनिदेशक संजय कुमार मिश्र, जगमोहन सिंह, मदरसा बोर्ड के रजिस्‍ट्रार आर पी सिंह और मदरसा शिक्षक एसोसिएशन की ओर से ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि इसमें डीएमओ कानपुर वर्षा अग्रवाल, असमत मलिक प्रशिक्षक माध्‍यमिक शिक्षा परिषद, डीएमओ अमरोहा नरेश यादव और उर्दू और दीनीयात विशेषज्ञ डॉ एजाज अंजुम ने शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई की बारिकियों के बारे में बताया. उन्‍होंने कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई ही जारी रहेगी और ऐसे में शिक्षकों को इसके लिए अपनी तैयारी करनी चाहिए. उन्होंने ये भी बताया कि अभी हाल में मुलाकात के दौरान मुख्‍यमंत्री ने मदरसा छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने के निर्देश दिए थे. 

ये भी पढ़ें: 

अखिलेश यादव का दावा- 2022 चुनाव के इंतजार में हैं किसान, बीजेपी को उनकी रत्ती भर भी फिक्र नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget