एक्सप्लोरर

UP News: यूपी सरकार ने चिन्हित किए सस्ते उप खनिजों के 790 नये खनन क्षेत्र, सूबे के 10 जिलों को होगा फायदा

UP News: भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में 790 नये खनन क्षेत्र चिन्हित किए है. इनमें मीरजापुर, झांसी, प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर, महोबा, सहारनपुर, जालौन, बिजनौर और गोरखपुर शामिल हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में 790 नये खनन पट्टों के लिए क्षेत्रों को चिन्हित किया है. इन जिलों में मीरजापुर, झांसी, प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर, महोबा, सहारनपुर, जालौन, बिजनौर और गोरखपुर शामिल हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रदेश की जनता को वाजिब दामों में मौरंग, बालू, इमारती पत्थर समेत अन्य उपखनिज उपलब्ध कराने के लिए विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये थे. उन्‍होंने उप खनिजों के परिवहन के लिए रेल मार्ग का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के भी निर्देश दिये थे. इससे सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं आम जनमानस को सस्ते दामों में उपखनिज मिलने के साथ पर्यावरण के लिहाज से भी काफी फायदेमंद साबित होगा. 

मुख्यमंत्री योगी ने भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जनता को वाजिब दामों में उप खनिज उपलब्ध कराने के लिए नये खनन पट्टे बढ़ाने के निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने कहा था कि वर्तमान में प्रदेश में उप खनिजों की मांग के अनुरूप उपलब्धता कम है. ऐसे में मांग को पूरा करने के लिए अन्य राज्यों से उप खनिजों को मंगाया जाता है. इससे उप खनिजों के दामों में काफी उछाल आता है. वहीं बारिश के मौसम में इनके दाम आसमान छूने लगते हैं. इससे आम लोगों के साथ सरकार को भी काफी नुकसान होता है.

प्रदेश को एक लाख करोड़ की अर्थव्‍यवस्‍था बनाने में मिलेगी मदद

सीएम योगी ने बैठक में विभाग को प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक औद्योगिक खनिज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं ताकि प्रदेश को एक लाख करोड़ की अर्थव्‍यवस्‍था बनाने की राह आसान हो सके. भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के मुख्‍य सचिव अनिल कुमार ने बताया कि विभागीय समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में उप खनिज के पट्टों की संख्या बढ़ाने पर काम शुरू कर दिया गया है. प्रदेश भर में चिन्हित नये 790 खनन क्षेत्रों में प्रमुख 10 जिलों का पहले ही उप खनिजों के खनन में 75 प्रतिशत योगदान रहा है. इस पर इनकी मॉनीटरिंग और सर्वे कराया गया, इन 10 जिलों में नये 601 क्षेत्र उप खनिज के खनन के लिहाज से उपयुक्त पाए गए.

10 जिलों को होगा फायदा

उन्होंने कहा कि वहीं 189 खनन के क्षेत्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिन्हित किये गये हैं. इन चिन्हित क्षेत्रों में सीएम योगी के निर्देश के अनुसार इंडस्ट्रियल मिनिरल्स पर खासा फोकस किया गया है. मालूम हो कि वर्तमान में प्रदेश भर में कुल 1,157 क्षेत्रों में उप खनिजों का खनन होता है. विभाग की सचिव डॉ. रौशन जैकब ने बताया कि मीरजापुर में 328, झांसी में 84, प्रयागराज में 36, बांदा में 34, हमीरपुर और महोबा में 26, सहारनपुर में 20, जालौन में 18, बिजनौर में 15 और गोरखपुर में 14 नये क्षेत्र उप खनिज के लिए उपयुक्त पाए गए हैं. वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों में 189 नये क्षेत्र खनन के लिए चिन्हित किए गए हैं. इन नये क्षेत्रों में उप खनिज की मात्रा के आंकलन के लिए सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया गया है.

इन नये क्षेत्रों के सर्वेक्षण का काम जैसे-जैसे पूरा होता जाएगा, विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. विभाग की मानें तो मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विभाग अगस्त से अक्टूबर के बीच 200, नवंबर से जनवरी के बीच 290 और फरवरी से अप्रैल के बीच 300 नये खनन पट्टे को टेंडर के जरिये आवंटित कर देगा.

ये भी पढ़ें:

Atiq Ahmed: जेल में बंद माफिया अतीक के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज, रंगदारी और हमला करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget