एक्सप्लोरर

बहराइच के किसान तिलकराम ने पीएम मोदी से कहा- 'आप हमेशा के लिये पीएम बने रहें'

पीएम मोदी ने शुक्रवार को यूपी सरकार के सबसे बड़े रोजगार अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने श्रमिकों से संवाद भी किया. इस दौरान एक किसान ने पीएम मोदी से कहा आप जीवन भर पीएम बने रहें.

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बनाई गई आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान योजना लॉन्च की. इसके तहत यूपी सरकार अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी कामगारों समेत कई युवाओं को अलग अलग क्षेत्र में काम देगी. पीएम मोदी ने वर्चुअल कॉन्फ्रेसिंग के तहत इसकी शुरुआत करते हुये कई श्रमिकों से बातचीत की और उनके अनुभव सुने. इस दौरान बहराइच के एक कामगार ने पीएम से कहा कि आप हमेशा के लिये पीएम बने रहें.

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने योजना का शुभारंभ करते हुये कई कामगारों और युवाओं से बात की. इन सभी को रोजगार अभियान के तहत काम दिया गया है. इस बातचीत के क्रम में जब पीएम मोदी ने बहराइच के तिलकराम से चर्चा की तो एक दिलचस्प वाकया सामने आया. पीएम मोदी ने तिलकराम से कहा कि आपके खेत के पास बहुत बड़ा मकान बन रहा है. इस पर किसानी करने वाले तिलकराम ने कहा कि ये आपका ही दिया हुआ है. किसान ने पूरी बात बताते हुये कहा कि सरकार की आवास योजना से ही यह मकान हमे मिला. तिलकराम ने कहा कि हम पहले झोपड़ी में रहते थे, अब हमारा मकान बन रहा है., सभी बहुत खुश हैं.

पीएम मे बात करते हुये कहा कि आपको मकान मिल गया है, आप मुझे क्या दोगे, इस पर किसान तिलकराम ने कहा कि आप हमेशा के पीएम बने रहें. यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने किसान से कहा कि आप हर साल मुझे पत्र लिखते रहें और परिवार और बच्चों की पढ़ाई के बारे में सूचना देते रहें.

रोजगार पाकर खुश हुये कुर्बान अली

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिद्धार्थ नगर के प्रवासी श्रमिक कुर्बान अली से बात की. कुर्बान हाल ही में मुंबई से अपने घर वापस लौटे हैं. मुंबई में कुर्बान बढ़ई का काम करते थे. पीएम मोदी से उन्होंने गांव में चल रहे रोजगार को लेकर सरकार के प्रयासों की बात साझा की. उन्होंने बताया कि उन्हें यहां राजमिस्त्री का काम मिला है. यही नहीं उन्हें प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget