एक्सप्लोरर

UP Electricity Workers Strike: तीसरे दिन भी जारी रही बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, जानें - क्या हैं उनकी मांगें?

UP News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए कई संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. सरकार ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों को कोर्ट का आदेश भी भेजा है.

UP Electricity Crisis: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शनिवार को भी आम लोगों को बिजली संकट (Electricity Crisis) के कारण होने वाली समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है. बिजली संकट के कारण कई जगह जल की आपूर्ति (Water Supply) भी ठप हुई है और लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बिजली संकट को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की जिसमें ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी मौजूद रहे. वहीं, हड़ताल पर गए बिजली कर्मचारी सरकार की सुनने को तैयार नहीं दिख रहे. हाईकोर्ट के नोटिस के बावजूद वे अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दे रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है उनकी मांगें...

  • बिजली कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के तीन पड़ाव यानी नौ, 14 और 19वें साल की सेवा के बाद तीन प्रमोशन के तहत वेतनमान देने की मांग की है यानी पदोन्नत पदों के समयबद्ध वेतनमान के आदेश को लागू करने की मांग की है. 
  • उनकी मांग है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत यानी कि समिति के जरिए ऊर्जा निगमों के चेयरमैन और प्रबंधन निदेशक का चयन हो.
  • कर्मचारियों ने सुरक्षा के लिहाज से पावर सेक्टर एम्पलॉइज प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की है.
  • कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवा के संबंध में भी अपनी मांग रखी है. उनका कहना है कि उन्हें कैशलेश इलाज की सुविधा मिले.
  • नए बिजली सब-स्टेशन का निर्माण ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन से कराए जाने की मांग की गई है.
  • कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह मांग की गई है कि सभी निगमों में एक समान मानदेय हों और वेतन की विसंगतियां दूर की जाएं.
  • हड़ताली कर्मचारियों ने पुनरीक्षण और वेतन विसंगतियों के निराकरण की भी मांग की है.
  • इन कर्मचारियों की मांग है कि ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप के निजीकरण के जो आदेश दिए गए हैं, उसे वापस लिया जाए.
  • इसके अलावा पावर सब-स्टेशन में आउटसोर्स के जरिए संचालन करने के लिए गए फैसले को रद्द किया जाए.
  • दिल्ली, ओडिशा, पंजाब और तेलंगाना की ऊर्जा निगमों में जिस तरह कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित किया गया है यूपी में भी ठीक वैसे ही नियमित किया जाए.
  • हड़ताली कर्मचारियों ने लंबे समय से अटके बोनस के भुगतान की भी मांग की है.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: इटावा में सहकारिता चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू, सपा और BJP में जुबानी जंग तेज, कौन किस पर भारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget