एक्सप्लोरर

UP Electricity: यूपी वालों के लिए अच्छी खबर, जल्द इतनी सस्ती हो सकती है बिजली दरें, UPPCL ने भेजा प्रस्ताव

UP Electricity Bill: यूपीपीसीएल के मुताबिक फ्यूल सरचार्ज में अनुमान से 1055 करोड़ रुपये की लागत कम हुई है. जिसे देखते हुए पॉवर कॉर्पोरेशन ने बिजली की दरें घटाने के फैसला लिया है.

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश में मंहगी बिजली की मार से आम लोगों को राहत देने की तैयारी की जा रही है. बिजली उत्पादन पर फ्यूल सरचार्ज का खर्चा कम होने की वजह से यूपी पॉवर कॉरपोरेशन (UPPCL) ने प्रति यूनिट बिजली दर कम करने का फैसला लिया है. इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर दुकानदारों, किसानों और उद्योगों के बिजली के बिल में कटौती हो सकती है. यूपीपीसीएल ने इसका प्रस्ताव आयोग का भेज दिया है. प्रस्ताव पर मुहर लगते ही बिजली की दरों में कटौती का आदेश जारी कर दिया जाएगा. 

यूपीपीसीएल के मुताबिक फ्यूल सरचार्ज में अनुमान से 1055 करोड़ रुपये की लागत कम हुई है. जिसे देखते हुए पॉवर कॉर्पोरेशन ने बिजली की दरें घटाने के फैसला लिया है और इससे सबंधित एक प्रस्ताव यूपी विद्युत नियामक आयोग को भेजा है. इसमें 18 पैसों से लेकर 48 पैसे प्रति यूनिट तक कम करने का प्रस्ताव रखा गया है. हालांकि ये कमी सिर्फ दिसंबर तक ही होगी, लेकिन अगर आने वाले समय में भी फ्यूल सरचार्ज कम रहा तो इसकी समयावधि बढ़ाई जा सकती है. 

बिजली दरों में प्रस्तावित कटौती 
यूपीपीसीएल ने जो प्रस्ताव आयोग को भेजा है उसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली 18 से 34 पैसे प्रति यूनिट कम करने और दुकानों की बिजली दर 48 पैसे, उद्योगों की बिजली दर 38 पैसे और किसानों की बिजली 30 पैसे प्रति यूनिट कम करने का प्रस्ताव दिया गया है. आयोग से इजाजत मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा. 

विद्युत नियामक आयोग को भेजा प्रस्ताव
यूपी पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के अप्रैल, मई व जून की तिमाही के लिए औसतन 36 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी का प्रस्ताव दिया है. नियम के मुताबिक पहली तिमाही के लिए बिजली दरों में कटौती, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर तीन महीने के लिए होनी चाहिए लेकिन इस प्रस्ताव को 20 अक्टूबर को आयोग में दिया गया है. ऐसे में ये आयोग को फैसला लेना है कि ये राहत अक्टूबर से तीन महीनों के लिए लागू होगी या फिर नवंबर और दिसंबर दो महीने ही उपभोक्ताओं को इसका फायदा होगा. 

Satyapal Malik: सत्यपाल मलिक से राहुल गांधी की बातचीत के दौरान हुआ अतीक अहमद का जिक्र, जानें- क्या हुई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget