एक्सप्लोरर

UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी पर एसपी नेता भानु त्रिपाठी का हमला, कहा- उन्हें बीजेपी ने यूपी में...

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए सपा के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डॉ भानु त्रिपाठी ने कहा है कि बीजेपी ने उन्हें यूपी में प्रोजेक्ट किया है ताकि वो यहां भी तुष्टीकरण करें.

बलरामपुर: यूपी में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं. नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर तेज होता जा रहा है. AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए सपा के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डॉ भानु त्रिपाठी ने कहा है कि ओवैसी पहले हैदराबाद में जातीयता और तुष्टीकरण की बात करते थे. अब उनको बीजेपी ने यूपी में प्रोजेक्ट किया है कि यहां भी जातीयता और तुष्टीकरण करें. लेकिन यूपी की जनता और हमारे अल्पसंख्यक भाई भ्रमित होने वाले नही हैं.

असदुद्दीन ओवैसी ने दिया था ये बयान

दरअसल बीते दिनों जिले के उतरौला विधानसभा के महुआ बाजार इलाके में AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सपा संरक्षक पर बयान देते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश में यादवों की संख्या 9 फीसदी है, बावजूद इसके उन्होंने दो बार अपना मुख्यमंत्री बना लिया तो क्या प्रदेश के मुसलमान मिलकर AIMIM के 10 से 15 विधायकों को जिताकर विधानसभा नहीं भेज सकते हैं.

'जनता बनाएगी सपा की सरकार'

डॉ भानु त्रिपाठी ने कहा कि यूपी की जनता ने मन बना लिया है कि सपा के साथ रहना है और सपा की सरकार बनानी है. उन्होंने बताया कि ओवैसी का प्रभुत्व केवल हैदराबाद या दो चार सीटों तक की है. जबकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने समय-समय पर उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति को प्रभावित करने का काम किया है. उन्होंने कहा ओवैसी की इतनी हैसियत नहीं है कि वो नेता जी के बारे में टिप्पणी कर सकें.

'ओवैसी करते हैं वोट काटने का काम'

वहीं उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 'नेताजी' पर कटाक्ष करना मानो सूरज को दिया दिखाने जैसा है. यूपी में ओवैसी के आने का मकसद सिर्फ वोट काटना है. यही काम उन्होंने बंगाल में किया है और यही काम बिहार में भी किया है. इसी काम के लिए बीजेपी ने इन्हें यूपी में लगाया है और इनकी कोई हैसियत नहीं है कि यह नेताजी मुलायम सिंह यादव पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करें.

ये भी पढ़ें-

Omicron: ओमीक्रोन के खतरे से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने कैसी की है तैयारी? यहां जानें बेड से लेकर ऑक्सीजन की जानकारी

Air Pollution: क्या होता है पीएम 2.5 और पीएम 10, जानिए ये कैसे दर्शाते हैं एयर क्वालिटी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget