एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने वाराणसी के डीएम पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- बिना बताए पहुंचाई जा रही EVM

अखिलेश यादव ने वाराणसी के डीएम पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- बिना बताए पहुंचाई जा रही EVM

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि एग्जिट पोल यह धारणा बनाना चाहते हैं कि बीजेपी जीत रही है. यह लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है. उम्मीदवारों को बिना बताए ईवीएम पहुंचाई जा रही है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि "वाराणसी के डीएम स्थानीय उम्मीदवारों को कोई जानकारी दिए बिना ईवीएम ले जा रहे हैं. चुनाव आयोग को इस पर गौर करना चाहिए."

उन्होंने कहा कि "अगर ईवीएम को इस तरह से ले जाया जा रहा है तो हमें सतर्क रहने की जरूरत है. यह चोरी है. हमें अपने वोट बचाने की जरूरत है. हम इसके खिलाफ अदालत जा सकते हैं लेकिन इससे पहले, मैं लोगों से लोकतंत्र को बचाने की अपील करना चाहता हूं."

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अयोध्या जीत रही है इसलिए बीजेपी डरी हुई है. चुनाव आयोग के अधिकारी ईवीएम से छेड़छाड़ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है. इसके बाद लोगों को क्रांति करनी होगी तभी बदलाव आएगा. मैं अपनी पार्टी के लोगों से कहूंगा कि जहां पर मशीनें रखी गई हैं, वहां पर जब तक काउंटिंग ना हो जाए तब तक वहां किसी का आना जाना ना हो और उसपर नज़र बनाए रखें.

यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि कल जो एग्जिट पोल के नतीजें आए हैं, उससे ये लोग यह सोच बनाना चाहते हैं कि भाजपा जीत रही है, जिससे वे अगर चोरी भी करे तो वह भी पता ना लगे कि चोरी हुई है. यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है.

इसके अलावा अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर ट्वीट भी किया. उन्होंने आरोप लगाया कि वाराणसी में EVM पकड़े जाने का समाचार उप्र की हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है. मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने कैमरों के साथ तैयार रहें.  युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बने!

यह भी पढ़ें:

Prayagraj Exit Poll: पत्रकारों के एग्जिट पोल में BJP की बल्ले-बल्ले, क्या सपा दे पाएगी टक्कर?

UP Board Exam 2022 Schedule: यूपी बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, जानें- कबसे शुरू होंगे एग्जाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget