एक्सप्लोरर

UP Election 2022: औरैया में Mayawati ने सपा-बीजेपी और कांग्रेस को घेरा, बोलीं- तानाशाही से मुक्ति पाने के लिए BSP को सत्ता में लाएं

UP Election 2022: औरैया के विधूना विधानसभा क्षेत्र पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि तानाशाही शासन से मुक्ति पाने के लिए पोलिंग बूथ पर जाएं और बसपा को वोट देकर सत्ता में लाएं.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को लेकर एक तरफ जहां दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम गया है. तो वहीं तीसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिग्गजों की रैलियां शुरू भी हो चुकी है. इसी कड़ी में बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) औरैया जिले की विधूना विधानसभा क्षेत्र के बेला कस्बे में जनसभा करने पहुंची. जहां करीब 50 हजार की संख्या में लोग पहुंचे. बता दें कि साल 2012 के बाद औरैया में मायावती की ये पहली रैली है.

कांग्रेस ने नहीं किया दलितों और पिछड़ों के लिए काम

वहीं रैली को संबोधित करते हो बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी के तानाशाही शासन से मुक्ति पाने के लिए बसपा को वोट दें. कांग्रेस, सपा और बीजेपी को वोट ना देकर आप सभी लोग बसपा को वोट दें. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ज्यादातर देश मे कांग्रेस की सरकार रही और वो गलत नीतियों की वजह से सत्ता से बाहर हुई. कांग्रेस जातिवादी पार्टी है बाबा साहब को कांग्रेस ने भारत रत्न से भी सम्मानित नहीं किया. कांग्रेस ने मंडल कमीशन भी नहीं लागू किया. कांग्रेस के जब अच्छे दिन होते हैं तब वो दलितों और पिछड़ों का कल्याण भूल जाती है.

सपा के शासन में गुंडो ने किया राज

वहीं सपा और बीजेपी की सरकारों में भी जनता दुखी रही. विकास एक खास समुदाय तक सिमट गया था. सपा के शासन में गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों का राज रहा है. सपा ने बसपा के महापुरुषों के नाम पर बने जिलों के नाम बदल दिए. अखिलेश यादव के सपा सरकार में SC- ST का आरक्षण भी खत्म कर दिया गया. सपा सरकार में अनुसूचित जातियों और जनजातियों के अधिकारियों का डिमोशन किया गया. सरकारी भूमि के आवंटन में दलितों का कोटा खत्म किया. सपा पर ये सभी आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सपा को किसी भी कीमत पर सत्ता में नहीं आने देना है.

Mahoba: अलंकार ज्वेलर्स में चोरी के मामले में खुलासा नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन, कही बड़ी बात

बीजेपी को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ये कहा

वहीं बीजेपी पर बात करते हुए मायावती ने कहा कि मैंने सोचा था कि सपा द्वारा दलितों के खिलाफ लिए गए निर्णयों को बीजेपी बदलेगी, लेकिन जातिवादी मानसिकता वाली पार्टी बीजेपी ने भी ऐसा नहीं किया. इसलिए प्रदेश में अपराध बढ़ा. भाजपा शासन में दलित, अल्पसंख्यक और महिलाएं सुरक्षित नहीं है. बीजेपी शासन में दलितों और अल्पसंख्यकों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है. बीजेपी शासन में ब्राह्मण समाज और मुस्लिम उपेक्षित रहा. गरीबी मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ी है. डीजल-पेट्रोल के दाम बेतहाशा बढ़े है. इसलिए सभी लोग बिना पक्षपात और भेदभाव रहित काम करने के लिए बसपा की सरकार बनाएं.

भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए बसपा को सत्ता में लाएं

उन्होंने आगे कहा कि नई पेंशन नीति से हम सहमत नहीं है, बसपा कहने में नहीं बल्कि करने में विश्वास करती है. सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के लिए बसपा की सरकार बनानी है. महिलाएं भी वोट देने जाएं. अन्याय, भय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन को साकार करने लिए पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट डाले और बसपा को सत्ता में लाना है.

BJP Candidate List 2022: ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ बीजेपी ने इन्हें दिया टिकट, 9 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुसलमान न तो डरते हैं और न ही घबराते हैं', बाबा रामदेव के बयान पर मौलाना फिरंगी महली की दो टूक
'मुसलमान न तो डरते हैं और न ही घबराते हैं', बाबा रामदेव के बयान पर मौलाना फिरंगी महली की दो टूक
यूपी ने रचा एक और कीर्तिमान, सीएम योगी आदित्यनाथ ने चिट्ठी लिखकर दी प्रदेश वासियों को बधाई
यूपी ने रचा एक और कीर्तिमान, सीएम योगी आदित्यनाथ ने चिट्ठी लिखकर दी प्रदेश वासियों को बधाई
गोरखपुर में दो बेटियों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, दबंगों पर जमीन कब्जाने का लगाया आरोप
गोरखपुर में दो बेटियों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, दबंगों पर जमीन कब्जाने का लगाया आरोप
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी में जुटी बीजेपी, सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी में जुटी बीजेपी, सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget