एक्सप्लोरर

UP Corona Guidelines: कोरोना पर योगी सरकार की नई गाइडलाइन, अस्पतालों में लैब और टेस्टिंग पर सख्त, दिए गए ये निर्देश

Corona Guidelines: उत्तर प्रदेश में कोरोना (Corona) की रफ्तार बढ़ने पर योगी सरकार एक्शन में आ गए हैं. राज्य में विदेश से आने वालों पर खास निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

Coronavirus Cases in UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना (Corona) के नए मामलों में बीते कुछ दिनों के दौरान बढ़ोतरी दर्ज हुई है. इसके बाद राज्य सरकार बिल्कुल अलर्ट मोड़ में आ गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य की सभी कोविड लैब को पूरी तरह सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी (OPD) में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने पर जांच के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा विदेश से आने वालों पर निगरानी रखने के निदेश जारी हुए हैं.

राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि जितने भी कोविड पॉजिटिव सैंपल मिलेंगे उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी. जहां भी बड़ी संख्या में सांस की समस्या वाले मरीज की जानकारी मिलेगी वहां अनिवार्य रूप से कोविड सैंपलिंग होगी. सभी इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेन्टर को तत्काल सक्रिय करने के भी निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा विदेश यात्रा से आने वालों की सर्विलांस से निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए हैं. 

CNG PNG Price Cut: यूपी में बड़ी राहत, कम हुई CNG और PNG की कीमतें, जानिए इन जिलों में क्या है रेट?

दिए गए ये निर्देश
वहीं दूसरी ओर आरआरडी टीम को सक्रिय करने और कोई भी कोविड केस मिलने पर 24 घंटे में कांटेक्ट ट्रेसिंग के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा अस्पतालों में वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, कंसन्ट्रेटर और अन्य जरूरी दवाएं और उपकरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी हुए हैं. वहीं सभी अस्पतालों में कोविड एप्रोप्रियेट बेहवीयर करने और मास्क लगाने के निर्देश मिले हैं. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा ये निर्देश हर जिले के सभी मंडलायुक्त, डीएम, चिकित्साधिकारियों को दिए गए हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना ने दोगुनी रफ्तार से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 232 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद यूपी में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 991 तक पहुंच गई है. परेशानी की बात ये है कि बीते एक हफ्ते में कोरोना के मरीजों की संख्या में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद लोगों को और भी ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget