एक्सप्लोरर

UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस परीक्षा के पहले दिन 58 'मुन्नाभाई' गिरफ्तार, आगरा से सबसे अधिक पकड़े फर्जी सॉल्वर

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन ही पुलिस ने सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया है. सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर यूपी पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है.

UP Police Constable Bharti Exam: प्रयागराज में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अभ्यर्थी और सॉल्वर गैंग के पांच सदस्य  को धर दबोचा है. कुल नौ लोगों की तैयारी हुई है. यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले ही पुलिस ने सॉल्वर गैंग को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपी सिपाही भर्ती की परीक्षा में सेंध लगाने की तैयारी कर रहे थे. सॉल्वर गैंग के लोग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए अभ्यर्थियों  को परीक्षा में पास कराने की तैयारी कर रहे थे.

सॉल्वर गैंग की तरफ से 18 जनवरी की परीक्षा के लिए साजिश तैयार की गई थी. अभ्यर्थियों से दस दस लाख रुपए में परीक्षा पास कराने का सौदा तय हुआ था. पकड़े गए लोगों के पास से सात स्मार्ट फोन, दो कार, 16 एडमिट कार्ड, 4 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 4 वाइस रिसीवर और 80 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं. प्रयागराज के झूंसी इलाके से गिरफ्तारी हुई है. पुलिस की सतर्कता से गड़बड़ी की साजिश का खुलासा बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. 

पुलिस ने सॉल्वर गैंग को दबोचा 

फिरोजाबाद में भी पुलिस ने सॉल्वर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यहां सॉल्वर गैंग के पास से भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज, पासबुक, चेकबुक, स्टाम्प स्याही पैड, पेन, सिलिकॉन पट्टी, एलईडी लाइट और 20,200 रुपये बरामद हुए हैं. पुलिस ने बताया कि सॉल्वर गैंग ने असली परीक्षार्थियों से 5-5 लाख में सौदा तय किया था. जिसमें परीक्षार्थियों की तरफ से 57 हजार रुपये दिए जा चुके थे. 4 लाख सुबह देने थे.  इससे पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला की आरोपी असली परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा में फर्जी सॉल्वर बैठाने वाले थे. मौके से चार नकली आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं. 

पुलिस की कार्रवाई तेज

बता दें कि पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस सॉल्वर गैंगों पर लगातार शिकंजा कसती नजर आ रही है. आज पुलिस ने शिकंजा कसते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में 58 सॉल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने प्रयागराज से पांच सॉल्वर गैंग को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने चार अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिले में पुलिस कार्रवाई कर रही है सॉल्वर गैंग पर शिकंजा कस रही है. पुलिस ने सबसे ज्यादा आगरा के कोतवाली नगर थाना से 15 सॉल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है और गाजीपुर से 8, मऊ से 6, हाथरस से 3, जौनपुर से 5, फिरोजाबाद से 4, झांसी से 2 सॉल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यूपी की मोहनलालगंज सीट पर सपा ने घोषित किया उम्मीदवार, अखिलेश ने पूर्व मंत्री को बनाया प्रत्याशी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget