एक्सप्लोरर

UP Politics: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बीजेपी पर साधा निशाना, असदुद्दीन ओवैसी पर भी जमकर बरसे कांग्रेस नेता

UP Latest News: यूपी में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बीजेपी पर निशाना साधा है. साथ ही वे ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर भी जमकर बरसे.

UP Politics Latest Update: यूपी में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि भगवन राम हमारी आस्था के आधार हैं. बीजेपी ने भगवान राम के नाम का दुरुपयोग किया. उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां भगवन राम को आस्था की दृष्टि से देखती थी. सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी दर्शन करने जाते हैं और उनकी भी भगवन राम, भगवान शिव में बड़ी आस्था है. कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस में कुछ नेताओं को भगवान, धर्म के नाम से प्रॉब्लम होती है, लेकिन ऐसे नेता तो हर पार्टी में हैं. बीजेपी में ऐसे नेता हैं जिन्हें मुस्लमान, इस्लाम नाम से प्रॉब्लम है. 

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम सोमवार को रामलला के दर्शन करने गए थे. ताजमहल और कुतुबमीनार हिंदुओं को सौंपे जाने के बयान पर कहा कि बीजेपी रोज़ कहती ये दोनों मंदिर हैं. मैंने कहा कि भारत सरकार को आर्डिनेंस लाकर सौंप देना चाहिए, इन पर किसी दूसरे का कब्ज़ा तो है नहीं. हिन्दू जनमानस की भावनाओं का सम्मान करते हुए सौंप देना चाहिए.

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी हिंदुओं को बरगलाने का षड्यंत्र रच रही है. हाल ही में हुए कांग्रेस के चिन्तन शिविर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष की लाइन में नहीं हूं, कांग्रेस का सिपाही हूं. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह देश का माहौल बिगाड़ा जा रहा उससे देश को नुकसान हो रहा है. चिंतन, मंथन और परिवर्तन हमारा सूत्र है, चिंतन मंथन हो गया अब परिवर्तन आएगा. 

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस का समर्थन करेगी. बीजेपी जो ताकतवर होकर उभरी उसकी जिम्मेदार सपा और बसपा पार्टी है. यूपी को लेकर उन्होंने सपा और बसपा पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने रीजनल पार्टी को हमेशा ताकत दी लेकिन जब उनको ताकत मिलती तो बीजेपी से दोस्ती हो जाती है. कांग्रेस से दुश्मनी है. बीजेपी को सिर्फ कांग्रेस हटा सकती है.

ओवैसी के ज्ञानवापी को लेकर किये ट्वीट पर कहा कि कभी कभी उनमें बाबर, तैमूर, चंगेजखान, औरंगजेब की रूह घूमती है. ओवैसी हिंदुस्तान में रहते हैं यहां की संस्कृति को समझना चाहिए. यहां के मुसलमानों को मुग़लों से जोड़ते हैं. यहां का मुस्लमान हिंदुस्तान के साथ है बाबर, चंगेजखान से उसका मतलब नहीं. ओवैसी जो बोलते बीजेपी को मुद्दा मिल जाता है. सच ये है कि यहां का मुस्लमान हिंदुस्तान की मिट्टी से पैदा हुआ और बाबर, चंगेजखान उनका आदर्श नहीं हैं. उनका आदर्श अशफाक उल्लाह, वीर अब्दुल हमीद, एपीजे अब्दुल कलाम हैं. 

इसे भी पढ़ें:

Azam Khan को SC में नहीं मिली राहत, कोर्ट ने जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित

Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे पर आया सपा सांसद एसटी हसन का बयान, कहा- जो काम मुगलों ने किया...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget