एक्सप्लोरर

Coronavirus: 27 मार्च तक पूरे यूपी में लॉकडाउन, सीमाएं रहेंगी सील, इन लोगों को मिलेगी छूट

कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश को 27 मार्च तक लॉकडाउन करने का फैसला किया है। सीएम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान संबंधित अधिकारी सख्ती से फैसला लें। कर्फ्यू लगाने का फैसला जिले डीएम के पास होगा।

लखनऊ, एबीपी गंगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े कदम उठाए हैं। मंगलवार को कोरोना वायरस के बारे में सरकार की तैयारियों की जानकारी देते हुए सीएम योगी ने कहा कि बुधवार से 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा और इस दौरान राज्य की सभी सीमाएं सील रहेंगी

सीएम योगी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में फ्लाइट्स, ट्रेनें, मेट्रो के साथ बसों का संचालन भी पूरी तरह से बंद रहेगा। इससे पहले रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए यूपी सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए राज्य के 16 जिलों में लॉकडाउन का फैसला किया था। सीएम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान संबंधित अधिकारी सख्ती से फैसला लें। कर्फ्यू लगाने का फैसला जिले डीएम के पास होगा। अगर उन्हें जरूरत पड़ती है तो वे कर्फ्यू लगा सकते हैं।

Coronavirus: 27 मार्च तक पूरे यूपी में लॉकडाउन, सीमाएं रहेंगी सील, इन लोगों को मिलेगी छूट

मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सब्जी मंडी या फिर किराना व दवा की दुकानों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। दो से ज्यादा लोग कहीं भी एकत्र न हों। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 23 करोड़ की जनता को इस महामारी से बचाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों अनुरोध है कि वे अपना-अपना सहयोग दें।

सीएम ने कहा कि सरकार पूरी तरह से तैयार है। किसी भी तरह की कमी नहीं है। मानवता की सेवा के लिए सभी योगदान करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी कीमत पर जमाखोरी, कालाबाजारी और अधिक मूल्यों पर सामान न बिकने पाए। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की है।

Coronavirus: 27 मार्च तक पूरे यूपी में लॉकडाउन, सीमाएं रहेंगी सील, इन लोगों को मिलेगी छूट

इन पर रोक नहीं -चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग, गृह एवं कारागार प्रशासन, कार्मिक विभाग, जिला प्रशासन, बिजली कार्यालय और बिलिंग सेंटर, आपदा एवं राहत, राज्य संपत्ति विभाग, सूचना व जनसंपर्क, सूचना प्रौद्योगिकी और अग्निशमन के कर्मचारी। - फल, सब्जी, दूध, डेयरी, किराना और पानी की सप्लाई से जुड़े लोग - सिविल डिफेंस, आपात कालीन सेवाएं और टेलिफोन, इंटरनेट और डेटा सेंटर सेवाओं से जुड़े लोग - डाक सेवा, बैंक, एटीएम, बीमा कंपनी, ई-कॉमर्स की होम डिलिवरी से जुड़े लोग - प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया - पेट्रोल पंप, एलपीजी, ऑइल एजेंसी, दवा दुकान, चिकित्सा उपकरण, पशु चिकित्सालय एवं पशु आहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget