एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव की हार का बदला हो जाएगा पूरा? अयोध्या से 45 KM दूर इस सीट पर हार जाएगी सपा! Exit Poll में ये संकेत

UP Katehari Exit Poll: उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो चुके हैं, मतदान खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिनमें सपा के हाथ से कटेहरी सीट जाती दिखाई पड़ रही है. नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

Katehari By-Election Exit Poll: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. अब 23 नवंबर को वोटों की गिनती होनी है. मतगणना से पहले नौ सीटों के एग्जिट पोल सामने आए हैं. अलग-अलग एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है. टाइम्स नाउ जेवीसी एग्जिट पोल में बीजेपी को 6 और सपा को तीन सीट मिलने का अनुमान है. वहीं मैटराइज के एग्जिट पोल में बीजेपी और उसकी सहयोगी आरएलडी 7 सीटों पर और सपा 2 सीटों का अनुमान है. उपचुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर कटेहरी में हुआ है.

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में अम्बेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के लालजी वर्मा ने 93 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी. इसके सपा ने लालजी वर्मा को लोकसभा चुनाव 2024 में अम्बेडकर नगर से चुनाव लड़ाया. लालजी वर्मा के सांसद चुने जाने के बाद कटेहरी सीट खाली थी. इस कारण से कटेहरी सीट पर उपचुनाव हुए. सपा ने कटेहरी से लालजी वर्मा की धर्मपत्नी शोभावती वर्मा चुनाव मैदान प्रत्याशी के रूप में उतारा था. शोभावती वर्मा का मुकाबला बीजेपी के धर्मराज निषाद से था, हालांकि बसपा ने यहां से अमित वर्मा को चुनाव लड़ाया.

सपा के हाथ से जाती दिख रही कटेहरी सीट
कटेहरी विधान सभा सीट पर दर्ज करने के लिए समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने खूब मेहनत की. यूपी 2022 विधानसभा और लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद माना जा रहा था कि यह सीट समाजवादी पार्टी के खाते में जाएगी, लेकिन एग्जिट पोल्स उम्मीद विपरीत जा रहे हैं. तमाम न्यूज एजेंसियों को ओर से दिखाए गए एग्जिट पोल में समाजवादी पार्टी के हाथ से कटेहरी सीट जाती दिखाई पड़ रही है. लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा चुनाव हारती नजर आ रही हैं, हालांकि यह सिर्फ एग्जिट पोल है. नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे, तब पता चलेगा जीत का ताज किसके सिर चढ़ता है.

लालजी वर्मा मौजूदा समय अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट से सांसद हैं, उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कटेहरी विधानसभा चुनाव सपा प्रत्याशी तौर पर 93 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी. उन्होंने निषाद पार्टी के अवधेश कुमार वर्मा चुनाव में शिकस्त दी थी. लालजी वर्मा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर भारतीय जनता पार्टी के अवधेश कुमार द्विवेदी को महज 6287 मतों के अंतर से चुनाव में हराया था.

ये भी पढ़ें: खैर उपचुनाव में बीजेपी लगाएगी हैट्रिक या सपा पड़ेगी भारी? सियासी जानकारों की राय कर देगी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget