एक्सप्लोरर

UP Bypoll 2024: यूपी उपचुनाव में मायावती के सामने बड़ी चुनौती, हो पाएगी नैया पार?

UP Bypoll 2024: यूपी में जिन नौ सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें चार सपा, तीन बीजेपी और एक-एक सीट रालोद और निषाद पार्टी के पास थी. बसपा इनमें से एक भी सीट पर 2022 के चुनाव में जीत नहीं पाई थी.

UP Bypoll 2024: उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और इंडिया गठबंधन में सीधा मुकाबला दिखाई दे रहा है लेकिन, इस बार बहुजन समाज पार्टी ने भी उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बसपा अकेले ही चुनाव मैदान है. बसपा ने जातीय समीकरण के हिसाब से उम्मीदवार भी तय कर लिए हैं हालांकि उनका ऐलान नहीं किया है. बसपा के सामने खाता खोलने की चुनौती है. 

यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा को सिर्फ एक ही सीट मिली थी, जबकि चार महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुल सका है. जिसके बाद मायावती एक बार फिर से पार्टी को जमीन स्तर पर मजबूत करने में जुट गई हैं. उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए बसपा के नेशनल कॉअर्डिनेटर आकाश आनंद को अहम जिम्मेदारी दी गई है. वो पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते दिखाई देंगे. 

बसपा के सामने खाता खोलने की चुनौती
यूपी में जिन नौ सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें चार सपा, तीन बीजेपी और एक-एक सीट रालोद और निषाद पार्टी के पास थी. बसपा इनमें से एक भी सीट पर 2022 के चुनाव में जीत नहीं पाई थी. यही नहीं पिछले कुछ चुनावों में बसपा के जनाधार में भी कमी आई है. ऐसे में बसपा उपचुनाव खाता खोल पाएगी ये कहना मुश्किल हैं. वो भी तब जब बसपा ने एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ही गठबंधनों से दूरी बनाने का ऐलान किया है. 

मायावती अभी से 2027 के चुनावों की तैयारी में जुटी है. ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि उपचुनाव में सीट जीतकर पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाया जा सके ताकि बसपा के पक्ष में माहौल तैयार हो सके. पिछले कुछ समय में बसपा ने पार्टी संगठन में कई बड़े बदलाव भी किए हैं. जिसके बाद हर सीट पर जातीय समीकरण के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है जल्द ही बसपा सूची जारी सकती है. 

बता दें कि यूपी की करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर समेत 9 सीटों पर उपचुनाव होना है. 13 नवंबर को इन सीटों पर वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आ जाएंगे.  

Free Cylinder: दिवाली पर चाहिए मुफ्त सिलेंडर तो ये शर्त करनी होगी पूरी, वरना नहीं मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget