एक्सप्लोरर

UP Bypoll: 'बीजेपी के लोग पैसा बांट रहे, पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रहे', चुनाव आयोग पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि रामपुर और मैनपुरी में मतदान निष्पक्षता के साथ नहीं हो रहा. मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा, लाठी चार्ज हो रहा.

UP News: सपा का प्रतिनिधिमंडल एक बार फिर निर्वाचन आयोग पहुंचा और तीनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत में सपा ने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग पैसा बांट रहे, पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रहे. सपा के मुख्य वक्ता व एमएलसी राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि 1 हफ्ते से राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से हम लगातार मिल रहे. उप चुनाव में बीजेपी ने सत्ता का दुरुपयोग किया, लोकतंत्र की हत्या की. बीजेपी कार्यकर्ता बूथ कैपचरिंग कर रहे.

राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि रामपुर और मैनपुरी में मतदान निष्पक्षता के साथ नहीं हो रहा. मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा, लाठी चार्ज हो रहा. मैनपुरी में ईवीएम खराब की जा रही जानबूझकर. बीजेपी सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग कर प्रदेश में अराजकता पैदा की है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इन सब में हस्तक्षेप करने के लिए कहा है. राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि बीजेपी के लोग जो निर्वाचन आयोग पहुंचे और आरोप लगा रहे असल में अपने बचाव में बातें कह रहे.

सपा विधायकों ने कही ये बात

सपा विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि रामपुर, मैनपुरी और खतौली से जो दृश्य है वह लोकतंत्र को तार-तार करने वाले हैं. एक तरफ बुजुर्ग को ऐसे मारा जा रहा कि मांस के लोथड़े निकल जा रहे. कुछ लोग घर में बैठे हैं तो उनके घर में घुसकर उनकी क्रोकरी, टीवी, फर्नीचर तोड़े जा रहे हैं. ऐसे वीडियो आ रहा है कि लोगों को धमकी दी जा रही की अगर वोट डालने गए तो जिंदा नहीं रहने देंगे. वोटिंग का इतना कम परसेंटेज बताता है कि लोगों को रोका जा रहा. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सदन में न आने पर कहा कि वह वहां के मतदाता है इसलिए वहां पर है.

बीजेपी के बूथ कैप्चरिंग वाले आरोप पर सपा विधायक मनोज पारस ने कहा बूथ कैपचरिंग वह करता जो हारता है. मैनपुरी की जनता नेताजी के साथ थी, आज भी हमदर्दी है. डिंपल यादव को लाखों वोट से जीताना चाहती है. इसलिए सपा को बूथ कैप्चरिंग की जरूरत नहीं है. बीजेपी के लोग बूथ कैपचरिंग कर रहे हैं, पैसा बांट रहे, लोगों को डरा धमका रहे. निर्वाचन आयोग में कोई बात नहीं सुनी जा रही. हम लगातार कंप्लेन कर रहे हैं. रामपुर में जितना कम पोल हुआ है अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे लोगों को रोकने की कोशिश की जा रही.

सपा विधायक मनोज पारस ने अनुपूरक बजट को लेकर कहा कि बड़ा मजाक हो रहा. पिछले बजट का अब तक 14-15 परसेंट से ज्यादा का हिस्सा जिलों में नहीं पहुंचा और अब फिर बजट लाये हैं. कहीं कोई विकास नाम की चीज नहीं, विभाग में पैसा नहीं. पहले पैसा तो इस्तेमाल कर लीजिए, अनुपूरक बजट लाना तो आपका अधिकार है ही. लेकिन बजट भेजिए तो सही अब तक पहले वाला बजट ही रिलीज नहीं हुआ पता नहीं कहां जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Pratapgarh: लूडो में जुआ खेलती रही पत्नी, पैसे खत्म हुए तो खुद पर लगा दिया दांव, अब पति ने सुनाई आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग कल से शुरू, अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget