एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2021: आज से शुरू हुई अंक सुधार परीक्षा, सेंटर पर पुलिस और STF तैनात

UP Board: यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा आज से शुरू हो गई है. इंटर और हाईस्कूल की अंक सुधार परीक्षा आज से 6 अक्टूबर तक चलेगी. 

UP Board Marks Improvement Exam 2021: उत्तर प्रदेश बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा आज से शुरू हो गई है. अंक सुधार परीक्षा में 79,286 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं. इसके लिए 590 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा नकल विहीन हो इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और एसटीएफ के जवानों को तैनात किया गया है. नोएडा में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं. 722 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. पहले दिन हिंदी का पेपर है जिसे परीक्षार्थी देने परीक्षा केंद्र पहुचे हैं

बता दें कोरोना वैश्विक महामारी के चलते इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा नहीं कराई गई थी. छात्रों को अगली क्लास के लिए प्रमोट कर दिया गया था. कुछ छात्रों ने मिले अंकों पर असंतोष जताया और उन्होंने दोबारा परीक्षा कराने की मांग की थी.

सरकार ने परीक्षार्थियों की मांग स्वीकार की और 18 सितंबर से 6 अक्टूबर तक अंक सुधार परीक्षा कराने का आदेश दिया. कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रदेश में 590 परीक्षा केंद्र बनाए गए. जिसमें 8 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि पूरी परीक्षा पर नजर रखी जा सके. सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है. साथ ही हर परीक्षा कक्ष में भी सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. परीक्षा नकल विहीन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की है. सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस और एसटीएफ के जवानों के साथ-साथ अधिकारी औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी ले रहे हैं.

अंक सुधार परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 24,667 छात्र और 13,264 छात्राएं समेत कुल 37,931 परीक्षार्थी, जबकि इंटरमीडिएट में 27,949 छात्र व 13,406 छात्राएं समेत कुल 41355 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ से सवा दस बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से सवा चार बजे तक होगी. बता दें कि इस परीक्षा में जो अंक मिलेंगे वहीं अंक परीक्षार्थियों को दिए जाएंगे अगर जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में फेल हो गया उसे फल ही माना जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Terrorist Arrest: प्रयागराज पुलिस की बड़ी लापरवाही, सरेंडर करने वाले संदिग्ध आतंकी को वापस भेजा

BJP नेता को पकड़ने Aligarh पहुंची बंगाल पुलिस के साथ मारपीट, CM ममता के सिर पर रखा था 11 लाख का इनाम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget