एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2024: चार जिलों में धांधली CCTV में कैद, परीक्षा केंद्रों को ब्लैक लिस्ट किए जाने की चेतावनी

UP Board Exam: यूपी बोर्ड ने केंद्र व्यवस्थापकों से दो दिन के अंदर जवाब मांगा है. मामले में संतोषक जनक जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. बोर्ड के सख्त तेवर से हड़कंप मचा है.

UP Board Exam 2024: यूपी बोर्ड की परीक्षा में सख्ती के बावजूद धांधली का मामला सामने आ रहा है. यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि आज (4 मार्च) छह परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा हुआ है. उन्होंने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है. यूपी बोर्ड मुख्यालय का कमांड एंड कंट्रोल रूम सीसीटीवी से लैस है. परीक्षा केंद्रों की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद होती है.

छह परीक्षा केंद्रों पर धांधली कैमरे में कैद

आज छह परीक्षा केंद्रों पर धांधली पकड़ में आई. उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है. नोटिस का जवाब देने के लिए दो दिन का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों का संतोषजनकर जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा केंद्र को ब्लैक लिस्ट किए जाने की चेतावनी दी गई है. दिब्यकांत शुक्ल ने कहा कि कैमरे में चार जिलों के परीक्षा केंद्रों की गड़बड़ियां कैद हुई है. इटावा, अलीगढ़ के एक-एक और आगरा, प्रयागराज के दो-दो परीक्षा केंद्र शामिल हैं.

बोर्ड ने जानिए क्या उठाया सख्त कदम?

उन्होंने बताया कि आगरा के एक परीक्षा केंद्र से कॉपी लेकर भागने का भी मामला सामने आया है. यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्र से छात्र के कॉपी ले जाने को गंभीर मामला माना है. मां चंद्रबली रामजीलाल इंटर कॉलेज नगला बहरावती केंद्र को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है. 2 मार्च को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी कॉपी लेकर परीक्षा केंद्र से फरार हो गया था. आरोप है कि केंद्र व्यवस्थापक की ओर से कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई. परीक्षा केंद्र से कॉपी लेकर भागने के प्रकरण को छिपाने का प्रयास किया गया. परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए यूपी बोर्ड ने सख्त कदम उठाया है. 

RLD Candidate List: जयंत चौधरी की पार्टी RLD ने इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार, किसे कहां से दिया टिकट?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget