एक्सप्लोरर

UP Board Exam: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, CCTV से एक-एक केंद्र और स्ट्रांग रूम की हो रही निगरानी

UP News: यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं आज से शुरु हो रही हैं. परीक्षा में नकल और किसी दूसरी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं.

UP Board Exam: यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं क्लास के इम्तहान 22 फरवरी यानी आज से शुरू हो रहे हैं. इस बार की परीक्षा में 55 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे. इस बार की परीक्षा में नकल वा किसी दूसरी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके तहत बोर्ड के हेडक्वार्टर प्रयागराज में पहली बार कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाकर सीसीटीवी कैमरों के जरिए एक-एक केंद्र और स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है. इसी तरह के कमांड सेंटर बोर्ड के सभी पांच रीजनल आफिस और जिला स्तर पर भी बनाए गए हैं. 

हेडक्वार्टर के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में चार शिफ्ट में सौ से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल समेत तमाम दूसरे बड़े अधिकारी हेडक्वार्टर में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर किसी ने गड़बड़ी करने और व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा और उसे जेल भेजा जाएगा. उनके मुताबिक गड़बड़ी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी. 

एग्जाम के दौरान क्लासरूम पर रहेगी नजर 
बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल के मुताबिक हेडक्वार्टर और रीजनल ऑफिसेज में भी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाए जाने से एक-एक केंद्र की निगरानी अब तीन स्तर पर की जा रही है. इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग लखनऊ में अलग से निगरानी कर रहा है. इम्तिहान के वक्त क्लासरूम की मॉनिटरिंग की जाएगी जबकि बाकी समय पेपर रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है.

इसके कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में हर मंडल के लिए अलग डेस्क तैयार कर कर्मचारियों की तैनाती की गई है. संवेदनशील जिलों के लिए विशेष सतर्कता बरतें जाने के आदेश दिए गए हैं. बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल के मुताबिक परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से कराने की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. जिला विद्यालय निरीक्षकों समेत दूसरे मातहत अफसरों को मॉनिटरिंग के साथ ही ग्राउंड जीरो पर जाकर भी व्यवस्थाएं देखने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: कांग्रेस-सपा गठबंधन के बयान पर भड़की जयंत चौधरी की पार्टी, कहा- हमें देश दे दो हम संभालेंगे

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget