एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी ने कसी कमर, यूपी में शुरू करेगी 'टिफिन मीटिंग', जानें- क्या है लक्ष्य?

Tiffin Meetings: 'टिफिन मीटिंग' में बीजेपी कार्यकर्ता चर्चा के दौरान अपने घरों में बने भोजन को एक स्थान पर लाएंगे. हर महीने के आखिरी रविवार को टिफिन बैठकें की जा सकती हैं.

Lok Sabha Election 2024: अगले साल यानि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी (BJP) अब 'टिफिन मीटिंग' (Tiffin Meetings) शुरू करेगी, जहां पार्टी कार्यकर्ता चर्चा के दौरान अपने घरों में बने भोजन को एक स्थान पर लाएंगे. यह विचार पार्टी के राज्य महासचिव (संगठन) धरम पाल सिंह (Dharam Pal Singh) ने दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम को सुनते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हर महीने के आखिरी रविवार को टिफिन बैठकें की जा सकती हैं.

इस विचार की जड़ें आरएसएस के शिविरों में हैं, जहां स्वयंसेवकों द्वारा लाया गया भोजन सभी के बीच वितरित किया जाता है. जमीनी स्तर पर अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए बीजेपी अपनी बूथ स्तरीय समितियों को शामिल कर इस अभियान की शुरुआत करेगी. सिंह ने कहा कि सभी 98 संगठनात्मक जिलों की कार्यसमिति का गठन 5 फरवरी तक किया जाएगा, जबकि 1918 मंडलों में 12 फरवरी तक कार्यसमिति का आयोजन किया जाएगा.

मंडलों और बूथों को मजबूत करने की जरूरत- धरम पाल सिंह
धरम पाल सिंह ने कहा कि संगठनात्मक कार्य योजना के बारे में विस्तार से प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा. उन्होंने कहा, "संरचना को प्रभावी बनाने के लिए काम किया जाना चाहिए. इसके लिए समाज के सभी वर्गों को शामिल करते हुए मंडलों और बूथों को मजबूत करने की जरूरत है."

बता दें कि बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में यूपी से 71 सीटें जीती थीं और 2019 में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद पार्टी ने 64 सीटों के साथ विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया था. 2019 में, 16 सीटें ऐसी थीं, जिन्हें बीजेपी राज्य में जीतने में विफल रही. इनमें से बीजेपी ने जून में हुए लोकसभा उपचुनाव में दो में जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ें-

UP Politics: यूपी में 2024 में कितनी सीटें जीतेगी BJP? अखिलेश यादव ने उदाहरण के साथ किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget