एक्सप्लोरर

UP Politics: मिशन 2024 के लिए UP तैयार, मंत्रिमंडल बैठक के बाद इन मंत्रियों को मिली 75 जिलों की जिम्मेदारी

UP News: मिशन 2024 के लिए जिला प्रभार सूची के अनुसार एक-एक मंत्री को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, 49 मंत्रियों को यूपी के 75 जिलों की जिम्मेदारी मिली है.

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) और निकाय चुनाव (Civic Body Election) को लेकर उत्तर प्रदेश में बीजेपी पूरी तरह से तैयार है. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक हुई. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मंत्रियों को मिशन-2024 (Mission-2024) के लिए प्रदेश के 75 जिलों की जिम्मेदारी मिली है, मंत्रियों के जिला प्रभार को लेकर सूची जारी हो गई है. 

जिला प्रभार सूची के अनुसार एक-एक मंत्री को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है, 49 मंत्रियों को यूपी के 75 जिलों की जिम्मेदारी मिली है. कैबिनेट और स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को दो-दो जिले मिले हैं, वहीं राज्य मंत्रियों को एक जिले की जिम्मेदारी मिली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इन मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है. 

मंत्री सुरेश खन्ना को मिला सीएम योगी का जिला 
मंत्री सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या और आजमगढ़, सुरेश खन्ना को गोरखपुर और लखनऊ, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रयागराज और बांदा, बेबी रानी मौर्य को झांसी, और कानपुर देहात, लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ और इटावा, जयवीर सिंह को वाराणसी और बरेली, धर्मपाल सिंह को मेरठ और संभल, नंद गोपाल गुप्ता नंदी को कानपुर नगर और मिर्जापुर, अनिल राजभर को गोंडा और मऊ की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को आगरा और सिद्धार्थनगर, योगेंद्र उपाध्याय को सहारनपुर और फर्रुखाबाद, आशीष पटेल को लखीमपुर खीरी और सुल्तानपुर, संजय निषाद को बहराइच और औरैया, नितिन अग्रवाल को प्रतापगढ़ और बलरामपुर की जिम्मेदारी मिली है. 

राज्य मंत्रियों को मिले ये जिले

सीएम योगी ने इस बैठक में राज्य मंत्री दिनेश खटिक को शामली जिला सौंपा है. अरुण कुमार सक्सेना को बुलंदशहर, मयंकेश्वर सिंह को सीतापुर, संजीव गौड़ को चंदौली, बलदेव ओलख को पीलीभीत, अजीत सिंह पाल को फिरोजाबाद, जसवंत सैनी बागपत और रामकेश निषाद को ललितपुर की जिम्मेदारी दी गई है. 

ये भी पढ़ें -

नए मिशन पर Uttarakhand पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, कहा, 'कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget