एक्सप्लोरर

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 92.95 % अभ्यर्थी हुए शामिल,मई में आएगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय करा रहा है। विवि ने प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी केंद्रों पर बायोमीट्रिक मशीन से अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

बरेली,एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज होनी है। इसमें 6.09 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 15 शहरों में 1216 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को सभी केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कोई अभ्यर्थी केंद्र पर डिजिटल उपकरण लेकर नहीं ले जा सकेगा। परीक्षार्थियों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।

प्रवेश परीक्षा का आयोजन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय करा रहा है। विवि ने प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी केंद्रों पर बायोमीट्रिक मशीन से अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षा के लिए आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, वाराणसी को नोडल केंद्र बनाया गया है। बरेली के 71 परीक्षा केंद्रों पर 35,688 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विवि प्रशासन के मुताबिक केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती के मुताबिक पहली पाली की परीक्षा नौ बजे से 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी मीटिंग की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। केंद्र पर अभ्यर्थियों को आधा घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे बाद तक एंट्री रहेगी। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी हैं। विवि के प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक लगे हैं। सभी परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों से अवगत हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget