एक्सप्लोरर

यूपी में तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षक परेशान, एक महीने बाद भी नहीं शुरू हुई प्रक्रिया

UP Teacher Transfer: उत्तर प्रदेश में बेसिक स्कूलों में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है. जिससे तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षक खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है.

UP Teacher Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते दिनों बेसिक स्कूलों शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले से संबंधित आदेश जारी कर दिए थे. जिसके बाद ये प्रक्रिया जल्द ही शुरू होनी थी लेकिन एक महीना गुजरने के बाद भी इसे शुरू नहीं किया जा सका हैं. जिसकी वजह से तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षक और शिक्षक मित्र अब खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं. अभी तक न तो उनके तबादले की प्रक्रिया शुरू हो पाई है और न ही शिक्षामित्रों के समायोजन पर कोई काम हुआ है. 

यूपी में परस्पर और सामान्य तबादले की प्रक्रिया सर्दी और गर्मी की छुट्टियों में करने का निर्देश दिया गया है. इसके तहते 2023 में शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया जनवरी 2024 में पूरी हो पाई थी और क़रीब एक साल बाद जिले में तबादले का शासनादेश 27 दिसंबर और जिले के बाहर तबादले का शासनादेश  सात जनवरी को जारी किया गया था. इस आदेश के तहत दस जनवरी तक शिक्षकों को डाटा तैयार होने था लेकिन अभी तक विभाग के द्वारा एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया गया है. 

एक महीने बाद भी शुरू नहीं हुई प्रक्रिया
हालात ये हैं कि एक जिले में तबादले की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है वहीं अंतर्जनपदीय तबादलों को लेकर भी कोई कदम नहीं उठाया गया है ऐसे में शिक्षकों का इंतजार और लंबा हो गया है. नाराज शिक्षकों का कहना है कि विभाग पहले से ही छह महीने में होने वाली प्रक्रिया को लटकाते हुए एक साल में पूरा करवा पा रहा है और अब तो इसमें भी कोई काम होते नहीं दिख रहा. शासनादेश जारी करने में सर्दियों की छुट्टियां गुजर गईं और औपचारिकता पूरी करने में शायद गर्मियों की छुट्टियां भी निकल जाएं. 

शिक्षकों ने कहा कि समय रहते तबादलों से जुड़ी प्रक्रियाओं को विभाग के द्वारा संपन्न करना चाहिए ताकि गर्मियों की छुट्टियों तक शिक्षकों को रिलीफ और नई ज्वाइनिंग कराई जा सके. लेकिन विभाग की ओर से इसे लेकर शिक्षकों को किसी तरह की जानकारी नहीं दी जा रही है.

बता दें कि बीते दिनों योगी सरकार ने बेसिक स्कूलों में अंतर्जनपदीय स्कूलों में तबादले को लेकर शिक्षकों की उनके कार्यरत जिले में सेवा अवधि की बाध्यता को खत्म कर दिया गया था. जिसके बाद लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे लोगों में उम्मीद जगी थी. 

Maha Kumbh Stampede: आज महाकुंभ पहुंचेगी न्यायिक आयोग की टीम, घटनास्थल और चश्मदीदों से होगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती
योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती
फतेहपुर में लगातार बारिश से ढहे 72 मकान, बच्चे की मौत, 1 घायल
फतेहपुर में लगातार बारिश से ढहे 72 मकान, बच्चे की मौत, 1 घायल
'हम किसी की चमचागिरी...', सपा-कांग्रेस अलायंस पर इमरान मसूद का बड़ा बयान
'हम किसी की चमचागिरी...', सपा-कांग्रेस अलायंस पर इमरान मसूद का बड़ा बयान
'बिना तैयारी डिबेट में न जाएं, 10 सेकेंड की रील से...', अखिलेश की सपा प्रवक्ताओं को नसीहत
'बिना तैयारी डिबेट में न जाएं, 10 सेकेंड की रील से...', अखिलेश की सपा प्रवक्ताओं को नसीहत

वीडियोज

YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)
पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी...’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला
जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी
जयपुर: डिप्टी मेयर के चुनाव में भी जीती BJP, सरोज कंवर ने मारी बाजी
8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली
8 साल पहले WI के खिलाफ ही पूरे किए थे 10,000 रन, अब एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब विराट कोहली
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Embed widget