एक्सप्लोरर

बदायूं में मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Badaun News: यूपी के बदायूं में आधी रात को घर में सो रही मां और बेटी के ऊपर कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है.

बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात के बाद मां और बेटी की चाकू से गोदकर और गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस घटना में एक युवक भी चाकू लगने से घायल हुआ है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि दातागंज थाना क्षेत्र के बीरमपुर में शांति देवी (75) और उनकी विधवा बेटी जयंती (42) एक नए बने घर में रहती थीं. मां-बेटी दोनों एक ही चारपाई पर सो रही थीं, जबकि शांति की बहन का बेटा विपिन भी उनके साथ रहता था और घटना के समय घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था.

परिजनों ने पुलिस को दी यह जानकारी

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात दोनों अपने घर में सो रही थीं, इसी दौरान अज्ञात हत्यारे ने मां और बेटी की गला रेतकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घर के बाहर सो रहे विपिन को भी चाकू लगा है जिसका कहना है कि उसने शोर सुनकर दरवाजा खोला तभी अंदर से मुंह बांधे हुए एक हत्यारा निकला जिसने उसके ऊपर भी चाकू से प्रहार किया.

शांति देवी के बेटे संजू ने बताया कि विपिन ने आकर बताया कि किसी अज्ञात हत्यारे ने उसकी मौसी और बहन की चाकुओं से गोदकर और गला रेतकर हत्या कर दी है. जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे. परिजनों का कहना है कि उनकी विधवा बहन को ससुराल वालों से कुछ जमीन मिली थी जिसे उन्होंने हाल ही में 50 लाख रुपये में बेचा था.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस  

घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली.उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे शांति देवी (75) और जयंती (42) की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी.

एसएसपी ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और परिजनों से बातचीत कर घटना की संक्षिप्त जानकारी ली गई. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.अधिकारियों ने बताया कि बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget