एक्सप्लोरर

UP ATS ने जैश के संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, पुलिस का दावा- नूपुर शर्मा की हत्या का दिया गया था टास्क

Saharanpur News: 15 अगस्त से पहले एटीएस ने सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद और पाकिस्तान के संगठन तहरीक-ए-तालिबान से जुड़ा आतंकी को गिरफ्तार किया है. जैश ने इसे नुपूर शर्मा की हत्या का टास्क दिया था. 

Saharanpur News: 15 अगस्त से पहले यूपी एटीएस ने सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद और पाकिस्तान के संगठन तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. एटीएस ने सहारनपुर के गंगोह निवासी आतंकी मोहम्मद नदीम को गिरफ्तार किया है. एटीएस को मोहम्मद नदीम के पास से कई तरह की आईईडी और बम बनाने का फिदाई फोर्स का प्रशिक्षण साहित्य बरामद हुआ है. पुलिस ने दावा किया कि नदीम ने पूछताछ में बताया कि उसे जैश की ओर से नुपूर शर्मा की हत्या का टास्क दिया गया था.  

पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

पुलिस ने दावा किया है कि नदीम जैश-ए-मोहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों से सीधे संपर्क में था. वह जैश और तहरीक-ए-तालिबान की विचारधारा से प्रभावित होकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था. नदीम के मोबाइल से फिदायीन विस्फोट से जुड़ी पीडीएफ फाइल भी मिली है. उसके मोबाइल से जैश-ए-मोहम्मद और टीटीपी के आतंकियों से चैट, वॉइस मैसेज मिले हैं. 

फिदायीन हमले की थी तैयारी

पुलिस ने दावा किया है कि नदीम व्हाट्सएप, टेलीग्राम, आईएमओ, फेसबुक मैसेंजर, क्लब हाउस के जरिए जैश और टीटीपी के आतंकियों से जुड़ा हुआ था. उसने विदेशी आतंकियों को 30 से ज्यादा वर्चुअल नंबर, सोशल मीडिया आईडी बना कर दी थी. पुलिस ने कहा कि टीटीपी के पाकिस्तानी आतंकी ने नदीम को सोशल मीडिया के जरिए फिदायीन हमले की ट्रेनिंग दी थी. पुलिस के मुताबिक मोहम्मद नदीम ने पूछताछ में बताया कि उसे पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय JeM एवं TTP के आतंकवादी स्पेशल ट्रनिंग के लिए बुला रहे थे. जिस पर वो वीजा लेकर पाकिस्तान जाता और जैश ए मोहम्मद से ट्रेनिंग लेकर आता. 

नदीम ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे जैश-ए-मोहम्मद एवं तहरीक-ए-तालिबान के आतंकी ने नुपूर शर्मा की हत्या करने का जिम्मा दिया था. भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा हजरत पैगंबर पर कथित विवादित टिप्पणी के बाद सुर्खियों में आई थीं. नदीम ने अपने कुछ भारतीय संपर्को की भी जानकारी एटीएस को दी है. जिस पर आगे की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget