एक्सप्लोरर

धर्मांतरण मामला: उमर गौतम का साथी डॉ. फराज गिरफ्तार, यूपी एटीएस ने महाराष्ट्र से धर दबोचा

यूपी में धर्मांतरण मामले में एटीएस की टीम ने महाराष्ट्र से एक और गिरफ्तार की है. गिरफ्तारी आरोपी उमर गौतम का साथी बताया जा रहा है.

Conversion News: उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने धर्मांतरण रैकेट में शामिल गिरोह के एक अन्य सदस्य को महाराष्ट्र के यवतमाल से गिरफ्तार किया है. एटीएस ने सोमवार को यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि डॉ. फराज शाह को रविवार देर रात यवतमाल से गिरफ्तार किया गया. 

गौरतलब है कि जून में एटीएस ने विदेशी फंडिंग और उनके निर्देशों के जरिए चलाए जा रहे धर्मांतरण रैकेट में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था. गिरोह के सदस्य लोगों को कट्टरपंथी बना रहे थे और देश में धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे थे. इस संबंध में उत्तर प्रदेश के धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत यहां एटीएस पुलिस थाना में मुफ्ती काजी, उमर गौतम और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. जुलाई में अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट से सक्रिय रूप से जुड़े तीन अन्य लोगों को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया था.

रैकेट में शामिल था फराज
विज्ञप्ति के अनुसार नवीनतम गिरफ्तारी डॉ. फराज की हुई है. फराज उमर गौतम और उसके गिरोह के अन्‍य सदस्‍यों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर रैकेट चला रहा था. फराज उमर गौतम के अलावा नागपुर से गिरफ्तार तीन अन्‍य लोगों से भी जुड़ा है. आरोप है कि वो बड़ी संख्या में लोगों का धर्म परिवर्तन करने की साजिश में शामिल है. 

विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से बरामद इलेक्‍ट्रॉनिक गैजेट से प्राप्त डाटा के जरिए पता चला है कि ये राष्‍ट्र विरोधी कार्यों में शामिल थे और उनका उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना था.

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद: डासना देवी मंदिर के साधु पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पीएम मोदी आज करेंगे उज्जवला योजना 2.0 की शुरुआत, लाभार्थियों को मुफ्त मिलेगा सिलेंडर और चूल्हा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget