एक्सप्लोरर

UP Assembly Session: राम मंदिर के प्रस्ताव पर सपा में दो फाड़, 97 विधायकों ने किया योगी सरकार का समर्थन

Assembly Session: विधानसभा सत्र के चौथे दिन मंगलवार को राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव योगी सरकार की तरफ से पेश किया गया. वोटिंग के दौरान बिल्कुल अलग नजारा सदन में देखने को मिला.

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. योगी सरकार ने मंगलवार (6 फरवरी) को सदन में राम मंदिर निर्माण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया. राम मंदिर के धन्यवाद प्रस्ताव पर सपा विधायक दो फाड़ में नजर आए. सदन में सपा के 111 और राष्ट्रीय लोक दल के 8 विधायक मौजूद थे. सपा के 97 विधायकों ने राम मंदिर धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन किया. वोटिंग होने पर सपा के 14 विधायकों ने राम मंदिर पर पेश हुए धन्यवाद प्रस्ताव का विरोध किया. राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों का भी समर्थन योगी आदित्यनाथ की सरकार को मिला. बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सदन में विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राम को काल्पनिक बतानेवाले विपक्ष के पास आज पश्चाताप करने का मौका मिला. मौके को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने नकार दिया.

राम मंदिर धन्यवाद प्रस्ताव पर सपा में दो फाड़

शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि माना कि आप राम को नकारते  हैं लेकिन आज आप चाहते तो चुप भी रह सकते थे. अब 14 विधायकों ने धन्यवाद प्रस्ताव को नकारा है. इसलिए राम मंदिर धन्यवाद प्रस्ताव का विरोध करनेवाले विधायकों का नाम सार्वजनिक होना चाहिए. उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए ताकि घर जाने पर परिजन भी पहचान सकें. उन्होंने कहा की भले ही आप ने 22 जनवरी के कार्यक्रम का विरोध किया हो लेकिन आपके परिवार ने हंसी खुशी उस दिन दीपावली मनाई है.

14 विधायकों ने विरोध में हाथ ऊपर नहीं किए

आज बजट सत्र के चौथे दिन राम मंदिर धन्यवाद प्रस्ताव सदन में पेश किया गया. राम मंदिर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन और विरोध में विधायकों को हाथ खड़े करने थे. समर्थन और विरोध का सांकेतिक तरीका तय किया गया था. सपा के 97 विधायकों ने राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव को समर्थन दिया और 14 विधायकों ने विरोध में हाथ ऊपर नहीं किए. सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया था. 

Ram Mandir News: रामलला के चरणों में अरुणाचल सरकार, CM पेमा खांडू ने कैबिनेट के साथ किया मंदिर का दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget