एक्सप्लोरर

UP Election 2022 : बीजेपी के खिलाफ प्रचार करेंगे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, इन राज्यों में जाएंगे प्रचार करने

UP Election 2022 : गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हमें ऐसे लोगों का विरोध करने का मौका मिला है, जिन्होंने हमें एक साल से अधिक समय तक अपमानित किया. उन्होंने किसानों से बीजेपी के खिलाफ वोट करने की अपील की.

राजनीतिक पार्टी बनाने वाले किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि उनका संगठन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के चुनाव में बीजेपी के खिलाफ प्रचार करेगा. भारतीय किसान यूनियन की हरियाणा यूनिट के प्रमुख चढूनी ने पिछले साल संयुक्त संघर्ष पार्टी के नाम से अपनी पार्टी बनाई है. उनकी पार्टी ने पंजाब में किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल की संयुक्त समाज मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. चढ़ूनी और राजेवाल नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चले आंदोल में शामिल थे. 

किसानों से क्या अपील की है चढूनी ने

चढूनी गुट ने बीजेपी के खिलाफ प्रचार करने का फैसला हरियाणा के कुरुक्षेत्र में संघ से जुड़े किसानों की राज्य स्तरीय बैठक में लिया. बैठक की अध्यक्षता चढूनी ने की. उन्होंने कहा कि इन राज्यों में बीजेपी उम्मीदवारों का विरोध करने का फैसला सबकी सहमति से लिया गया है.

योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर ब्लेड से हमले की कोशिश, पकड़ा गया आरोपी युवक

चढूनी ने अपने समर्थकों से पंजाब में उन निर्वाचन क्षेत्रों में जाने का आग्रह किया, जहां संयुक्त संघर्ष पार्टी और संयुक्त समाज मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. उन्होंने हरियाणा से अपने समर्थकों से पंजाब जाने और 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में अपने 10 उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव के बाद वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार करेंगे.

UP Election: CM योगी आदित्यनाथ की तीखी भाषा को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत, समाजवादी पार्टी ने लिखा पत्र

चढूनी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हमें ऐसे लोगों का विरोध करने का मौका मिला है, जिन्होंने हमें एक साल से अधिक समय तक अपमानित किया. उन्होंने उत्तर प्रदेश के किसानों से बीजेपी के खिलाफ वोट करने का भी अपील की, जिसने किसानों को एक साल से अधिक समय तक अपमानित किया. उन्होंने किसानों को यूपी में बीजेपी की हार सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी कि लखीमपुर खीरी में किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. अगर बीजेपी यूपी में सत्ता में लौटती है तो और अधिक किसानों को चुनाव के बाद कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget