एक्सप्लोरर

Unnao Bus Accident: उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने दूध कंटेनर में मारी टक्कर, 18 की मौत

Unnao Bus Accident News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार की सुबह एक सड़क हादसा हुआ है, इस सड़क हादसे में कुल 18 लोगों की मौत हो गई है. यह सड़क हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ है.

Unnao Bus Accident: उन्नाव में बुधवार की सुबह बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में कुल 18 यात्रियों की मौत हो गई है. यह हादसा डबल डेकर बस के दूध कंटेनर में पीछे से घुसने के कारण हुआ है. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दूध कंटेनर में तेज रफ्तार बस पीछे से घुस गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ. वहीं इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हैं.

बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही बस बुधवार की सुबह हादसे का शिकार हो गई है. इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना स्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर दूध कंटेनर से टकराई है, जिसके बाद यह हादसा हुआ है. हादसा इतना भीषण था कि इसे देखकर वहां ग्रामीण सहम गए और फिर पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुट गई और उसके बाद उन्नाव के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए. वहीं सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. 

हाथरस हादसे के लिए सूरजपाल ऊर्फ भोले बाबा हैं जिम्मेदार? भक्तों ने किया बड़ा खुलासा

सभी घायल अस्पताल में भर्ती
बताया जाता है कि यह सड़क हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने हुआ है. घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. सभी घायलों का इलाज जारी है और खबर लिखे जाने तक अभी तक उनकी स्थिति को लेकर कोई अपडेट नहीं है. 

घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक उन्नाव, क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ और अन्य थानों की पुलिस मौजूद है. जो बस का नंबर UP95 T 4720 और दूध से भरे कंटेनर का नंबर UP70 CT 3999 है. मरने वालों में 14 लोगों की पहचान हो गई है.

मरने वालों में मेरठ के दिलशाद, शिवहर के बीटू, सीवान के रजनीश, शिवहर के लालबाबू दास, रामप्रवेश कुमार, भरत भूषण कुमार, बाबू दास, मो0 सद्दाम, दिल्ली की नगमा, शबाना, चांदनी, मो0 शफीक, मुन्नी खातून और तौफीक आलम हैं. वहीं मरने वाले 4 यात्रियों की पहचान नहीं हो पाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget