एक्सप्लोरर

आज से खुला गया लखनऊ का चिड़ियाघर, जाने से पहले इन नियमों को जरूर पढ़ लें

लखनऊ का चिड़ियाघर मंगलवार से खुल गया है. प्रशासन ने दर्शकों के प्रवेश के लिये एडवायजरी जारी की है. उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

लखनऊ. अनलॉक वन के तहत तमाम तरह की सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है. मॉल्स और मंदिर सोमवार से ही खुल चुके हैं. वहीं मंगलावर को इस क्रम में लखनऊ में चिड़ियाघर भी खोला जा रहा है. यहां प्रवेश के लिये टिकट ऑनलाइन लेना होगा. प्रशासन ने टिकट काउंटर अभी नहीं खोलने का फैसला किया है. जानकारी के मुताबिक भीड़ को रोकने के लिये तीन पालियों में इसे खोला जाएगा. सोशल डिस्टैसिंग जैसे नियमों का पालन करना होगा.

तीन पालियों में खुलेगा चिड़ियाघर

चिड़ियाघर में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा दस साल को बच्चे व बुजुर्गों की एंट्री बैन रहेगी. जू प्रशासन के मुताबिक बाड़े के पास लगी रेलिंग को छूना प्रतिबंधित होगा. प्रशासन तीन पालियों में इसे खोलेगा. पहली सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक रहेगी. वहीं 11.30 से 1.30 बजे तक दूसरी पाली और 3 बजे से शाम 5 बजे तक तीसरी पाली का समय रहेगा. हर पाली में 500 से ज्यादा दर्शकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

चिड़ियाघर में कोरोना वायरस को लेकर जारी हुई एडवाइजरी लागू रहेगी. प्रवेश से पहले ग्लब्स, मास्क और सैनिटाइजेशन को कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. अस्पताल परिसर में आइसोलेशन वार्ड बनाकर क्लोज सर्किट कैमरे से निगरानी की जा रही है. वन्यजीवों के पास जाने वाले स्टाफ को पूरी तरीके से सुरक्षा इंतजामों का पालन करना पड़ेगा. सावधानी बरतने के लिए नए नियम बनाए गए हैं. चिकित्सकों और स्टाफ के अलावा उनकी शारीरिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्लोज सर्किट कैमरे लगाए गए हैं. वन्यजीवों की हर मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखी जाएगी. चिडि़याघर की वेबसाइट www.lucknowzoo.com से ऑनलाइन टिकट खरीदा जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आंख खुली तो चारों तरफ भगदड़', ग्रेटर नोएडा बस हादसे की आपबीती
'आंख खुली तो चारों तरफ भगदड़', ग्रेटर नोएडा बस हादसे की आपबीती
आगरा: फतेहाबाद से BJP विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन, अस्पताल में थे भर्ती
आगरा: फतेहाबाद से BJP विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन, अस्पताल में थे भर्ती
मुजफ्फरनगरः बर्थडे पार्टी में गए छात्र का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका
मुजफ्फरनगरः बर्थडे पार्टी में गए छात्र का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
Embed widget