एक्सप्लोरर

कौशांबी में बिन बारात के हुई अनोखी शादी, दूल्हा- दुल्हन ने मास्क लगाकर लिए सात फेरे

कोरोना काल में संक्रमण न फैले इसका खासा ध्यान रखा जा रहा है। इस बीच कौशांबी में हुई शादी में ना बारात ने बैंड बाजा...सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुये दूल्हा-दुल्हन ने मुंह पर मास्क लगाकर सात फेरे लिये

कौशांबी, एबीपी गंगा। न ही घोड़े, न ही बाराती, न बैंड बाजा और न ही आतिशबाजी। सिर्फ दूल्हा अपने पांच खास लोगों के साथ जीवनसंगिनी के गांव पहुंचा बारात लेकर। जी हां, यह किसी फिल्म की शूटिंग का सेटअप नहीं। बल्कि यूपी के कौशांबी में लॉक डॉउन के नियमों का पालन करते हुए एक युवक की अनोखी शादी है। पंडित ने दूल्हा और दुल्हन को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क पहनवा कर सात फेरे दिलाए। बारातियों की आवभगत में वधू पक्ष ने किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी। सभी को साबुन से हाथ धुलाते हुए सेनेटाइजर भी लगवाया। ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण एक दूसरे को अपनी जद में ना ले सके। यह अनोखी शादी इलाके में चर्चा बटोर रही है। वहीं वर पक्ष ने लोगों से अपील की, कि वह लॉक डॉउन का पालन करें। सोशल डिस्टेनसिंग बनाएं रखें और सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहें। तभी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है।

सिराथू तहसील के रामपुर सुहेला अल्लीपुर गांव के सरजू प्रसाद ने अपने बेटे राहुल कुमार की शादी बरगदी गांव के राधेश्याम की बेटी मंजू देवी से साल भर पहले सगाई कर दी थी। तीन महीने पहले 3 मई शादी की तारीख भी मुकर्रर की कर दी गई थी। शादी की सभी तैयारी हो चुकी थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉक डॉउन हो गया। ऐसे में शादी पर संकट मंडराने लगा। बावजूद इसके वर एवं वधू पक्ष ने सादगी में शादी करने का फैसला लिया। बारात रात के बजाए दिन में ही ले जाने का प्लान बना, वह भी बिना बैंड बाजे के। बारात के लिए जिला प्रशासन से परमीशन भी ली गई। रविवार को दूल्हा सज-धजकर अपनी दुल्हन को लेने के लिए अपने खास बारातियों के साथ बरगदी गांव पहुंचा। जहां पर दुल्हन के पिता राधेश्याम ने सभी को पहले सोशल डिस्टेनसिंग का पालन कराते हुए खड़ा करवाया। इसके बाद उनका साबुन से हाथ धुलवाया और फिर सेनेटाइजर लगवाकर कर बैठाया।

नाश्ता करवाने के बाद द्वारचार की रस्म अदा की गई। इसके बाद दुल्हन को गहने व कपड़े आदि भेंट दी गईं। शाम को पंडित ने दूल्हा एवं दुल्हन के अलावा मंडप में बैठे लोगों को मास्क पहनवाया, और सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करवाते हुए दूल्हा एवं दुल्हन को सात फेरे दिलाए। वधू पक्ष ने सभी बारातियों को भोजन करवाया। फिर शाम ढलने से पहले उनकी विदाई कराई। दुल्हन के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया। लॉक डॉउन का पालन करते हुए शादी करवाने का अनोखा अंदाज इलाके में सुर्खियों में रहा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget