एक्सप्लोरर

Unique Marriage: कानपुर में हुई अनोखी शादी, थाने में लगा मंडप, पुलिस-पीएसी के जवान बने बाराती

कानपुर देहात के पुलिस थाने में एक अनोखी शादी हुई. यहां पुलिस थाने के भीतर ही मंडप सजाया गया और पुलिस वाले बाराती बने.

Unique Marriage: कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में एक ऐसी शादी रचाई गई जो चर्चा का विषय बन गई. थाने में मंडप लगाया गया था. यही नहीं, बाराती रिश्तेदार नहीं बल्कि पुलिस और पीएसी के जवान बने थे. कानपुर देहात पुलिस उस समय असमंजस की स्थिति में फंस गई जब एक प्रेमी युगल का एक मामला सामने आया.

ये था पूरा मामला

इस मामले में पुलिस को सूचना तो मिली कि, किसी लड़की को बेचने का सौदा हो रहा है. मामले की जानकारी मिलते पुलिस हरकत में आ गई और मौके से लड़की बरामद कर ली. थाने लाने पर जब मामला खुला तो सबके होश फाख्ता हो गए. एक लड़की अपने सीतापुर स्थित घर से भाग कर अपने प्रेमी के गांव कानपुर देहात आ पहुंची, जहां उसने अपने प्रेमी से शादी करने की जिद कर दी. ये मामला कानपुर देहात के बलाई खुर्द गांव का है. जहां के रहने वाले पिंकू का सीतापुर की रहने वाली सलोनी से कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर घर वाले न खुश थे और इस रिश्ते के खिलाफ भी लेकिन कहते हैं कि, प्यार में इंसान को कुछ भी नहीं दिखता है.

ये था नाराजगी का कारण 

वहीं, इस रिश्ते में सबसे बड़ी नाराजगी का कारण बना था, लड़के और लड़की का अलग अलग समुदाय का होना. लड़की बाल्मीकि समाज की थी और लड़का यादव समुदाय का, जिसके चलते लड़की के घर वालों ने शादी से इंकार कर दिया और फिर प्यार ने बगावत कर दी और सलोनी अपने घर से भाग कर कानपुर देहात आ गई. हालांकि, प्रेमी पिंकू का परिवार किसी तरह से इस रिश्ते के लिए तैयार हो गया लेकिन पुलिस की सूझ बूझ से इस समस्या का हल निकाल लिया गया. पुलिस ने लड़की और लड़के के घर वालों को सूचना कर के थाने में ही बुला लिया, लड़की के पिता राजकुमार पीएसी में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं जिसके चलते थाने में पुलिस और पीएसी के जवानों का जमावड़ा लग गया. बहुत न नुकुर के बाद इस शादी पर सहमति बनी और थाने परिसर के मंदिर में प्रेमी युगलों की शादी करा दी गई. 

ये भी पढ़ें.

Jalaun: यूपी में शुरू हुआ कांग्रेस का 'बीजेपी गद्दी छोड़ो' अभियान, महिलाओं का चूल्हे, गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ हमले से शहर में सनसनी
कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ हमले से शहर में सनसनी
ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका! इस राज्य में बढ़ा बिल का सरचार्ज
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका! इस राज्य में बढ़ा बिल का सरचार्ज
'सनातनी प्रतिष्ठानों पर भोजन करें कांवड़िये', स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील
'सनातनी प्रतिष्ठानों पर भोजन करें कांवड़िये', स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget