एक्सप्लोरर

UCC वेबपोर्टल की दूसरी मॉक ड्रिल सफल, तकनीकी समस्याएं दूर, उत्तराखंड में जल्द लागू करने की तैयारी

Uttarakhand News: दूसरी मॉक ड्रिल के दौरान जन सेवा केंद्रों से 2464 डमी आवेदन पंजीकृत किए गए. इनमें से 847 आवेदन दाखिल हुए, जिनमें 540 को स्वीकृत किया गया, 125 रद्द हुए और 182 लंबित रहे.

Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. शुक्रवार को यूसीसी वेबपोर्टल पर प्रदेशभर के जन सेवा केंद्रों में दूसरी मॉक ड्रिल आयोजित की गई. इस दौरान लॉगिन और अन्य तकनीकी समस्याओं का सामना किया गया, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने समय रहते इन्हें दूर कर लिया. अब राज्य सरकार यूसीसी को जल्द लागू करने की तैयारी में है.

दूसरी मॉक ड्रिल के दौरान जन सेवा केंद्रों से 2464 डमी आवेदन पंजीकृत किए गए. इनमें से 847 आवेदन दाखिल हुए, जिनमें 540 को स्वीकृत किया गया, 125 रद्द हुए और 182 लंबित रहे. मॉक ड्रिल का उद्देश्य था कि यूसीसी लागू होने के बाद आवेदन प्रक्रिया की दक्षता और समय-सीमा का मूल्यांकन किया जाए. अधिकारियों ने इसे सफल बताया और कहा कि तकनीकी बाधाओं को समय रहते दूर कर लिया गया है.

UCC पोर्टल की दूसकी मॉक ड्रिल सफल रही
गृह सचिव शैलेश बगोली ने कहा, "यूसीसी पोर्टल की दूसरी मॉक ड्रिल सफल रही है. अभ्यास आगे भी कराया जा सकता है. यूसीसी लागू होने के बाद भी समय-समय पर आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेंगे." मॉक ड्रिल के दौरान कई तकनीकी खामियों को दुरुस्त किया गया. पहली मॉक ड्रिल में आधार से ओटीपी न आने और केवाईसी सेक्शन में बड़ी वीडियो अपलोड न होने जैसी समस्याएं सामने आई थीं. इन समस्याओं का समाधान सॉफ्टवेयर को अपडेट कर किया गया है. दूसरी मॉक ड्रिल के दौरान भी कुछ जन सेवा केंद्रों से लॉगिन संबंधी बाधाओं की रिपोर्ट आई, जिन्हें तुरंत ठीक कर लिया गया.

यूसीसी पोर्टल पर सॉफ्टवेयर अपडेट की प्रक्रिया को सतत जारी रखा गया है. अधिकारियों के अनुसार, सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करना आवश्यक है ताकि प्रणाली की कार्यक्षमता बनी रहे. निबंधक और उप निबंधक स्तर पर पिछले अभ्यास में जो समस्याएं आई थीं, उन्हें भी इस मॉक ड्रिल से पहले ठीक कर लिया गया था. दूसरी मॉक ड्रिल की सफलता के बाद राज्य में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज हो गई है. हालांकि, प्रशिक्षण कार्यक्रम अभी भी जारी रहेगा. अधिकारियों का कहना है कि लागू होने के बाद भी समय-समय पर आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण और तकनीकी सुधार किए जाते रहेंगे.

तकनीकी खामियों का समाधान किया गया
मॉक ड्रिल के दौरान जन सेवा केंद्रों की कार्यक्षमता का भी मूल्यांकन किया गया. इन केंद्रों के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया की गति और सटीकता परखी गई. इस बार भी डमी आवेदनों पर कार्यवाही की समय-सीमा का परीक्षण किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि दूसरी मॉक ड्रिल के अनुभव से यूसीसी की आवेदन प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी. लॉगिन, केवाईसी, ओटीपी जैसी तकनीकी खामियों का समाधान होने के बाद यह प्रणाली सुगम और जनता के लिए अधिक उपयोगी बन जाएगी.

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड में लागू होने जा रही है, जो राज्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगा. यह न केवल राज्य में कानून व्यवस्था को सरल बनाएगा, बल्कि विभिन्न समुदायों के लिए समानता का आधार भी तैयार करेगा. यूसीसी लागू होने के बाद, सरकार समय-समय पर प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए अभ्यास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी. अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि कब उत्तराखंड में यूसीसी को पूरी तरह लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-UP Job Recruitment: यूपी में 5 हजार महिलाओं की भर्ती करेगी योगी सरकार, उनके ही जिले में करेगी तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget