एक्सप्लोरर

यूपी सरकार का बड़ा कदम, पर्यटक नए अंदाज में ले सकेंगे मथुरा की लठ्ठमार होली का मजा

मथुरा में जहां लठ्ठमार होली खेली जाती है वहां सरकार इस तरह से बदलाव करना चाहती है कि पर्यटक समुचित तरीके से बैठ सकें और लठ्ठमार होली का पहले से भी ज्यादा आनंद ले सकें।

मथुरा, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बरसाना की विश्वविख्यात लठ्ठमार होली पर यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को यूपी सरकार बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। सुविधा एवं सुरक्षात्मक वातावरण देने का प्रयास करने की कवायद में राज्य सरकार बरसाना की रंगीली गली और आसपास के क्षेत्र की होली देखने के लिए इसे सुविधाजनक स्टेडियम के रूप में तब्दील करना चाहती है।

तैयारी शुरू

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव के अनुसार शासन के निर्देश पर मथुरा नगर निगम एवं जिला शहरी विकास प्राधिकरण के अभियंताओं ने बरसाना पहुंचकर रंगीली गली आदि क्षेत्र की पैमाइश शुरु भी कर दी गई है। जिन क्षेत्रों में लठ्ठमार होली खेली जाती है उनके निजी मकानों को सरकार इस प्रकार से तब्दील करना चाहती है कि पर्यटक वहां समुचित तरीके से बैठ सकें और लठ्ठमार होली का पहले से भी ज्यादा आनंद ले सकें।

यूपी सरकार का बड़ा कदम, पर्यटक नए अंदाज में ले सकेंगे मथुरा की लठ्ठमार होली का मजा

पुराने हो चुके हैं भवन

गौरतलब है कि रंगीली गली सहित होली खेले जानी वाली गलियों के अधिकांश भवन कई सदी पुराने हैं जो एक प्रकार से बहुत हद तक जर्जर हो चुके हैं और कभी भी वहां कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता है। विशेष तौर पर जब वहां होली के प्रदर्शन के दौरान किसी भी अट्टे, अटारी, छत, दुछत्ती, गलियारे आदि में पांव रखने तक की जगह नहीं मिलती। ऐसे में राज्य सरकार ने पिछले वर्ष से ही बरसाना की होली पर विशेष ध्यान देते हुए पहले 2018 में इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करते हुए बरसाना को सरकारी तौर पर तीर्थस्थल एवं लठ्ठमार होली को तीन दिवसीय प्रांतीय मेला घोषित कर दिया।

सीएम खुद थे मौजूद

पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं लठ्ठमार होली के अवसर पर न केवल स्वयं मौजूद रहे, बल्कि इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक पाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी शामिल किया। अब होली मेला को भव्य बनाने के लिए निर्माणकार्यों की रूपरेखा तय करने का कार्य शुरु कर दिया गया है।

यूपी सरकार का बड़ा कदम, पर्यटक नए अंदाज में ले सकेंगे मथुरा की लठ्ठमार होली का मजा

दिखेगा अलग रूप

निगम आयुक्त रवीन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि, 'सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य योजना तैयार कर उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और सरकार के निर्णय अनुसार कार्य शुरू करा दिया जाएगा। संभव है आने वाले वर्ष में लोगों को बरसाना की लठ्ठमार होली का एक अलग ही रूप दिखाई देगा।'

बढ़ती जा रही है पर्टकों की तादाद

गौरतलब है कि अभी तक कई सौ वर्षों से बरसाना में लठ्ठमार होली का आयोजन स्थानीय गोस्वामी समाज के द्वारा पारम्परिक रूप से उसी संकरी गली में होता आ रहा है। जबकि अब इस अवसर पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की तादाद दिनों दिन कई गुणा बढ़ती जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget