एक्सप्लोरर

मोदी सरकार-2 में पहली बार आज PM करेंगे 'मन की बात' समेत पढ़ें 30 जून की बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' करेंगे...भारत और इंग्लैंड के बीच विश्वकप का मैच समेत आज की बड़ी खबरें...

1.

प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले 'मन की बात' का प्रसारण आज सुबह 11 बजे होगा। 'मन की बात' कार्यक्रम का आखिरी प्रसारण लोकसभा चुनाव से पहले 24 फरवरी को हुआ था। तब पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि अब मई के आखिरी रविवार को ही मन की बात करेंगे। भाजपा नीत एनडीए लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटी है और पीएम मोदी ने 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। साल 2014 में सरकार बनाने के बाद अपने पहले कार्यकाल में पीएम मोदी ने अपनी मासिक ‘मन की बात’ के जरिए 53 बार राष्ट्र को संबोधित किया है।

2.

राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के एक महीने बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को सामूहिक इस्तीफा देने वाले करीब 50 युवा पदाधिकारियों ने शनिवार को मीडिया में खुल कर अपना पक्ष रखा वहीं लगातार दूसरे दिन कई अन्य पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए। ये सभी नेता 2 जुलाई से कांग्रेस दफ्तर में धरने की तैयारी भी कर रहे हैं। शनिवार को इस्तीफा देने वालों में किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले, सचिव तरुण कुमार प्रमुख रहे।

3.

भाजपा के महासचिव और दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और भाजपा के विधायक आकाश विजयवर्गीय को शनिवार को जमानत मिल गई। आकाश विजयवर्गीय को 20-20 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई है। आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ दो मामले थे। एक मामला बिना इजाजत प्रदर्शन करने का था। दूसरा मामला पिटाई वाला था। दोनों में आकाश को जमानत मिल गई है। आकाश फिलहाल इंदौर की जेल में बंद हैं और आज शाम तक रिहा हो सकता है। इससे पहले आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका को इंदौर कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

4.

मुंबई में मॉनसून की पहली बारिश आफत लेकर आई है, मुंबई में शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के साथ मुसीबतें भी बढ़ती जा रही हैं। मुंबई में बारिश से आम जनजीवन प्रभावित है, जगह-जगह जलभराव से लोगों को खास परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई के घाटकोपर इलाके में शनिवार को एक दीवार ढहने से 5 से ज्यादा कारें मलबे की चपेट में आ गईं तो वहीं करंट लगने से मुंबई में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

5.

आज अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना होगा। यह जत्था सुबह करीब 4 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना होगा। वार्षिक अमरनाथ यात्रा सोमवार से शुरू होने वाली है और यात्रा को सुगम बनाने के लिये बालटाल और पहलगाम के पास सुरक्षा व्यवस्था के साथ तमाम व्यवस्थाएं की गयी हैं। इस यात्रा की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों ने न केवल बेस कैंप को बल्कि 300 किलोमीटर लम्बे जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी कब्जे में ले लिया है।

6.

टीम इंडिया आज होने वाले विश्व कप के हाई-प्रोफाइल मुकाबले में मुश्किलों में घिरी मेजबान इंग्लैंड पर शानदार जीत के साथ शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश करेगा। अब तक छह मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है और विराट कोहली की टीम 11 अंक के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश की ओर है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जीत से वह तालिका में शीर्ष स्थान को मजबूत करेगी। अगर भारत इसमें जीत जाता है तो मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी।

7.

कृष्णा सक्सेना की पुस्तक 'विस्पर्स ऑफ टाइम' के विमोचन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी।

8.

कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने प्रियंका गांधी को दी नसीहत कहा अपनी पार्टी की चिंता करे प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की सरकार को कहा था की उन्होंने अपराधियों को अपना समर्थन दे दिया।

9.

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है और एक दरोगा भी घायल हो गया है। मुठभेड़ लोनी बॉर्डर इलाके का है। लोनी बॉर्डर इलाके के सेवा धाम पुलिस चौकी क्षेत्र से दो बदमाश बाइक लूटकर भाग रहे थे। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। जिसमें पुलिस ने जाल बिछाया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। एक दरोगा और एक बदमाश घायल हो गए हैं।

10.

हरिद्वार जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी का कहना है कि हरिद्वार एक धार्मिक नगरी है इस वजह से काफी संख्या में यहां श्रद्धालु आते हैं। यहां कई बड़े स्नान भी आयोजित होते हैं और अब 2021 में महाकुंभ का आयोजन भी होना है। इसको देखते हुए जो यहां की ट्रैफिक व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी और यहां पर जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं और जनता की जितनी भी समस्या है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
यूपी में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े भक्त, CM योगी बोले- हर घर सुख-मंगल हो
यूपी में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े भक्त, CM योगी बोले- हर घर सुख-मंगल हो
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget