एक्सप्लोरर

ABP GANGA TOP 10: आज दिनभर की बड़ी खबरें जिन पर बनी रहेगी हमारी नजर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज झारखंड और राजस्थान के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वह यहां एक-एक जनसभा करेंगे। सुबह 11.30 बजे झारखंड के सिमडेगा जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 3.45 बजे राजस्थान के जयपुर जिले में जनसभा करेंगे।

1.

भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान 'फोनी' के शुक्रवार को ओडिशा में पुरी के दक्षिण में स्थित गोपालपुर और चांदबाली में दस्तक देने की संभावना है। अरूणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। एनडीएमए ने मौसम विभाग के बुलेटिन के हवाले से कहा है कि चक्रवाती तूफान फोनी के तीन मई को पुरी के दक्षिण में गोपालपुर और चांदबाली के बीच ओडिशा तट पर दस्तक देने की संभावना है।

2.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज झारखंड और राजस्थान के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वह यहां एक-एक जनसभा करेंगे। सुबह 11.30 बजे झारखंड के सिमडेगा जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 3.45 बजे राजस्थान के जयपुर जिले में जनसभा करेंगे।

3.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वह मध्य प्रदेश में राजगढ़, नीमच और सीहोर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सुबह 11.30 बजे राजगढ़ जिले के ब्यावरा में जनसभा करेंगे। वहीं दोपहर 1.45 बजे नीमच जिले के मनासा में रैली को संबोधित करेंगे।शाम 4 बजे सीहोर जनसभा का कार्यक्रम है।

4.

बाराबंकी में कांग्रेसी नेता और शायर इमरान प्रतापगढ़ी फतेहपुर में शाम 5 बजे , 6 बजे सहादतगंज , 7 बजे जैदपुर और 8 बजे बाराबंकी शहर में कांग्रेस उम्मीदवार तनुज पुनिया के समर्थन में जनसभाएं करेंगे।

5.

मतदान के बाद से सुस्त पड़ी राज्य सरकार अब धीरे धीरे काम पर लौटने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल केंद्रीय वित्त पोषित योजनाओं की समीक्षा के लिए राज्य के शीर्ष अफसरों के साथ एक बैठक रखी है। मुख्यमंत्री इस बात की समीक्षा करेंगे कि योजनावार केंद्र से कितना पैसा मिला और कितना खर्च हुआ और केंद्र को कितने नए प्रस्ताव भेजे गए।

6.

प्रियंका गांधी के रायबरेली में रहेंगी। इस दौरान कई जगह नुक्कड़ सभाएं करेंगी। इस दौरान रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार उनकी मां सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी।

7.

कानपुर में लगातार बढ़ते पारे से बनने लगे है बुंदेलखंड जैसे हालात। कृषि विश्वविद्यालय में बने मौसम विभाग द्वारा 43.6 पारा किया गया रिकॉर्ड। तो शहर में पारा होगा 45 के पार । आखिर क्या वजह मान रहे मौसम विभाग के अधिकारी इस बढ़ती गर्मी की। आखिर गंगा किनारे बसे शहर में क्यों बन रहे है बुंदेलखंड जैसे हालात।

8.

बसपा सुप्रीमो मायावती कल गोंडा और सीतापुर में रहेंगी। इस दौरान वे चुनाव प्रचार के तहत जनसभा को संबोधित करेंगी। बसपा इस बार महागठबंधन में शामिल है। इस गठबंधन में सपा,रालोद शामिल हैं।

9.

सुल्तानपुर में वरूण गांधी कल इसौली विधानसभा में रहेंगे। इस दौरान वे अपनी मां मेनका गांधी के पक्ष मे 14 सभाओं को संबोधित करेगें। वे कल लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा ऊंचगांव पहुंचेंगे। वहां स्वागत के बाद सीधे सभा स्थल पहुंचेंगे।

10.

वाराणसी में कल 2 मई को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आएंगे। राजभर पार्टी प्रत्याशी रामगोविन्द प्रजापति के लिये जनसभा को संबोधित करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
सपा के इलाकों में BJP यूं लगाएगी सेंध? 'नवीन' मंत्र के साथ संघ के सहयोग से बनेगा प्लान
सपा के इलाकों में BJP यूं लगाएगी सेंध? 'नवीन' मंत्र के साथ संघ के सहयोग से बनेगा प्लान
किरेन रिजिजू के ‘ड्रामा’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, बोले- आंदोलन जारी रहेगा
किरेन रिजिजू के ‘ड्रामा’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, बोले- आंदोलन जारी रहेगा
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर इमरान मसूद बोले- चुनाव आयोग का दुरुपयोग
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर इमरान मसूद बोले- चुनाव आयोग का दुरुपयोग

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget