एक्सप्लोरर

अपराध: आज की सबसे बड़ी अपराध से जुड़ी टॉप 10 बड़ी खबरें

अपराध से जुडी बडी खबरों को पढ़ने के लिए एबीपी गंगा के साथ बने रहें। अपराध को लेकर आज की सबसे बड़ी खबर...गाजियाबाद के जिला अस्पताल के सीएमएस से फोन पर रंगदारी मांगी गई।

1.

नोएडा के सेक्टर 94 में दोस्तो ने एक दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी दोस्तों ने फोन कर कृष्ण को स्वीमिंग पूल पर बुलाया। फिर जहर खिलाकर उसकी जान ले ली। पीड़ित परिवार अब कार्रवाई की मांग को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

2.

ऋषिकेश पुलिस ने रिंकू गोली कांड के मुख्य आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशान देही के आधार पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है।

3.

आईडीपीएल हाट बाजार में जूते चप्पल बेचने वाले व्यापारी रिंकू के साथ हुए गोलीकांड के मुख्य अभियुक्त को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार। आरोपी की निशानदेही के आधार पर हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा व तीन जिंदा कारतूस पुलिस ने किए बरामद मोटरसाइकिल की सीज।

4.

गाजियाबाद के जिला अस्पताल के सीएमएस से फोन पर रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित का कहना है कि रंगदारी मांने वाले फोन पर कहा कि अस्पताल में भ्रष्टाचार हुआ है। तुम्हें जांच करने वाली टीम को 25-25 हज़ार देने होंगे। ऐसा ना करने पर मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।

5.

लखनऊ में ठाकुरगंज के बरावनकला में प्लॉट बिक्री के मामले में कमीशन मांगने पर व्यवसायी कन्हैयालाल ने सुपारी देकर प्रॉपर्टी डीलर पप्पू की हत्या कराई थी। पुलिस ने एक शूटर समेत चार को गिरफ्तार करके हत्याकांड मामले का राजफाश कर दिया। जबकि, फरार शूटर जान मोहम्मद की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपितों के पास से सुपारी के 37 हजार रुपये नकद, तमंचा और पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

6.

आगरा में मकान पर कब्जे को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे दो पक्षों ने सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपित पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।

7.

लखनऊ में अपार्टमेंट के आठवें तल से संदिग्ध हालात में गिरने से हुई कंप्यूटर कारोबारी आशीष गोयल की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। आशीष के पिता राजेंद्र गोयल ने बेटे द्वारा आत्महत्या किए जाने की थ्योरी खारिज कर दी है। आरोप लगाया कि आशीष को किसी ने अपार्टमेंट से धक्का देकर मार दिया। रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

8.

जौनपुर में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया। अस्पताल का तज़ुर्बा भी पीड़ि‍ता के लिए कम नहीं है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद दून महिला अस्पताल भी कठघरे में है। सवाल यह कि बच्ची को डिस्चार्ज करने में अस्पताल प्रशासन ने जल्दबाजी क्यों दिखाई। रविवार को बच्ची को जब दोबारा अस्पताल लाया गया, तब भी अफसर व चिकित्सक हरकत में नहीं आए। उन्होंने करीब दो घंटे इंतजार कराया।

9.

रुड़की में कमेटी संचालक लोगों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कृष्णा नगर निवासी कुछ लोग गंगनहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह को बताया कि गली नंबर 22 निवासी एक व्यक्ति ने कमेटी डाली हुई थी। वह हर माह कमेटी की किश्त जमा करते आ रहे थे। अब तक वो करीब 15 लाख रुपये जमा कर चुके हैं।

10.

देहरादून में फ्लैट बेचने के नाम पर एक महिला समेत चार लोगों ने एक कारोबारी से 61.50 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह संपत्ति कांवली गांव में विजय पार्क के पास स्थित है। सौदा अविनाश कपूर और उसके पुत्र रोहन कपूर के समक्ष हुआ था। जिस पर चरणजीत ने 45 लाख रुपये रूपा और कुणाल को दे दिए। बाद में चरणजीत के अधिवक्ता ने दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि फ्लैट को रूपा और कुणाल ने दिनांक 13 अक्टूबर, 2017 को रणदीप बग्गा और पूनम चड्ढा निवासी रेसकोर्स को रजिस्ट्री कर दी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget