एक्सप्लोरर

Prayagraj: तिरुपति मंदिर के खुलासे प्रयागराज में भी हड़कंप, मंदिरों के पुजारियों से लेकर श्रद्धालु हुए अलर्ट

Prayagraj News: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के खुलासे के बाद धर्मनगरी प्रयागराज में भी लोग डरे हुए हैं. वो इस बात को लेकर परेशान हैं कि कहीं उनके प्रसाद में भी तो मिलावट नहीं.

Prayagraj News: दक्षिण भारत के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट कर लोगों की आस्था से खिलवाड़ किए जाने के सनसनीखेज खुलासे का असर संगम नगरी प्रयागराज में भी देखने को मिल रहा है. प्रयागराज धर्म की नगरी है और इस तीर्थों का राजा कहा जाता है. यहां धार्मिक और प्राचीन महत्व के तमाम मंदिर हैं. इन मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को अब इस बात का डर सता रहा है कि कहीं उनके प्रसाद में भी मिलावट तो नहीं हो रही है. श्रद्धालुओं के साथ ही मंदिर की व्यवस्था से जुड़े प्रबंधकों-पुजारियों और प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों में भी हड़कंप मचा हुआ है. तिरुपति के खुलासे के बाद हर कोई अलर्ट हो गया है.

प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में स्थित हनुमत निकेतन में बजरंग बली ब्राह्मण स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद देते हैं. यहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते हैं. मंदिर परिसर में प्रसाद की चार दुकानें हैं, जबकि कई दुकानें बाहर सड़क पर हैं. हर किसी का दावा है कि उनके यहां सब कुछ ठीक है. प्रसाद की शुद्धता और श्रद्धालुओं की आस्था का पूरा ध्यान रखा जाता है. बालाजी में हुई गड़बड़ी के खुलासे के अब और ज्यादा एहतियात बरता जा रहा है.

तिरुपति के खुलासे से डरे श्रद्धालु
दूसरी तरफ श्रद्धालुओं का कहना है कि वह भगवान के नाम पर भरोसा कर प्रसाद खरीदने हैं. अब यह इसे बनाने और बेचने वालों की नियत पर निर्भर है कि वह क्या कुछ करते हैं. अगर कोई गलत करेगा तो बजरंग बली खुद उसे सजा देंगे. श्रद्धालुओं का कहना है कि वह मिठाई नहीं बल्कि प्रसाद खरीदते हैं. इसके साथ उनकी आस्था जुडी होती है. ऐसे में थोड़े से मुनाफे की लालच में किसी की आस्था के साथ कतई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. नियमित तौर पर जांच होनी चाहिए और अगर जांच में कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए.

संगम नगरी प्रयागराज में हनुमत निकेतन के साथ ही संगम किनारे स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, आरोप शंकरी शक्तिपीठ, ललिता देवी मंदिर, कल्याणी देवी मंदिर, साईं मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालु आशंकित हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि प्रयागराज के मंदिरों के प्रसाद में कभी किसी तरह की गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई है. अब देखना यह होगा कि सरकारी अमला इस मामले में अपनी जांच कब से शुरू करता है.

Agra News: नाबालिग बच्चों से मोबाइल लेकर किया वक्फ बोर्ड को वोट, हिरासत में लिया गया युवक

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget