एक्सप्लोरर

फ्रॉड से बचने के लिए बैंक ट्रांजेक्शन के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान

फ्रॉड से बचने के लिए बैंक ट्रांजेक्शन के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ये कौन-कौन से जरूरी बातें हैं, जिनका बैंक ट्रांजेक्शन के दौरान ध्यान रखना चाहिए। ये जानने के लिए पढ़ें ये पूरी खबर।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। बैंकिंग टेक्नोलॉजी की वजह से जितना पैसों का लेनदेन आसान हो गया है, उतने ही फ्रॉड के केस भी बढ़ गए हैं। 3-4 बटन के क्लिक से आप आसानी से पैसों को इधर से उधर भेज सकते हैं, लेकिन इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप इन सुविधाओं का इस्तेमाल जरा सतर्कता से करें, ताकि किसी फ्रॉड के लपेटे में न आ सकें। बैंक ट्रांजेक्शन में फ्रॉड से बचने के लिए हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि ये आसान तरीका आपके लिए सिरदर्द न बन सकें।

बैंक ट्रांजेक्शन में फ्रॉड से बचने के टिप्स

पहली टिप हमेशा ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षित नेटवर्क से करें, यानी की नेट बैंकिंग पासवर्ड को याद कर लेना चाहिए और इसे कभी भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए, न ही कहीं पर लिखकर रखना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि नेट बैंकिंग का इस्तेमाल आप केवल अपने सिक्योर नेटवर्क यानी अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर ही करें। जिसका सीधा मतलब है कि किसी और के लेपटॉप या असुरक्षित नेटवर्क से इंटरनेट बैंकिंग बिल्कुल न करें। कंप्यूटर कीबोर्ड का इस्तेमाल करने से बचें, उसकी जगह डिजिटल कीबोर्ड का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर विकल्प है। सबसे बड़ी बात नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करने के बाद अकाउंट को लॉग-आउट करना बिल्कुल न भूलें।

दूसरी टिप चेकबुक का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कभी भी चेकबुक में साइन किए हुए चेक न रखें। कभी भी किसी को भी बिना ब्योरा भरे साइंड चेक न दें।

फ्रॉड से बचने के लिए बैंक ट्रांजेक्शन के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान

तीसरी टिप जरूरी है कि आप क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लेनदेन का ब्योरा चेक करते रहें। इसके लिए SMS या फिर ईमेल को अलर्ट रखें, ताकि लेनदेन यानी ट्रांजेक्शन का नोटिफिकेशन आपको मिलता रहे। इससे आप अपने ट्रांजेक्शन को ट्रैक कर सकते हैं। जैसे ट्रांजेक्शन कहां से किया गया, कितने रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ आदि।

फ्रॉड से बचने के लिए बैंक ट्रांजेक्शन के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान

चौथी टिप अगर आपको ये संदेह है कि आपके साथ फ्रॉड हुआ है, तो एक हफ्ते के भीतर इसकी जानकारी बैंक को देनी चाहिए। कार्ड ब्लॉक हो जाने के बाद लिखित में भी इसकी शिकायत औपचारिक रूप से बैंक को करनी चाहिए। साथ ही, पुलिस में भी शिकायत करें। इसके अलावा एक शिकायत साइबर क्राइम सेल भी भेज सकते हैं।

इनपर ध्यान देना बेहद जरूरी

  • इंटरनेट ब्राउजर में पासवर्ड सेव बिल्कुल न करें।
  • नेटबैंकिंग के दौरान संदेहास्पद वेबसाइट और ऐप के इस्तेमाल से बचें।
यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड यूजर्स भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नहीं तो हो सकता है.... अटल पेंशन योजना: सिर्फ 38 रुपये रोज जमा कर पाएं 10 हजार रुपये महीने की पेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget