एक्सप्लोरर

पीलीभीत में नहीं थम रहे बाघ के हमले, एक और किसान की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग की चौकी फूंकी

पीलीभीत में बाघ के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बीती रात बाघ ने एक और किसान पर हमला कर उसे मार दिया. इस घटना से आक्रोशित गांववालों ने मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया

पीलीभीत. पीलीभीत में ग्रामीणों पर बाघ के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अभी बाघ के हमले में घायल हुआ ग्रामीण बरेली अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर ही रहा था कि पीलीभीत में एक बार फिर बाघ ने बीती रात घर के बाहर पड़ोसियों के साथ बैठे किसान को अपना निवाला बना डाला. इस हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई. किसान की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची. इस बीच किसान की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. यही नहीं उग्र गांववालों ने वन विभाग के दफ्तर सहित गाड़ियों में आगजनी कर तोड़-फोड़ की और वन विभाग की टीम पर हमले का प्रयास भी किया.

वहीं मौके पर मौजूद एएसपी, सीओ ने हालात को काबू में करते हुए हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों की भीड़ खदेड़ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है. फिलहाल पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच पड़ताल कर रहा है.

पीलीभीत में नहीं थम रहे बाघ के हमले, एक और किसान की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग की चौकी फूंकी

जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के रिछौला पुलिस चौकी से सटे गांव गोयल कालोनी में 35 वर्षीय सुबेन्दु विश्वास नाम का किसान अपने घर के बाहर बैठा था. इसी दौरान बाघ ने हमला कर दिया. जानकारी ये मिली कि इस घटना की सूचना पर घंटों बाद पुलिस पहुंची. जिसके चलते नाराज गांववालों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया.

अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि थाना गजरौला क्षेत्र में बाघ हमले से एक किसान की मौत की सूचना है. जहां ग्रामीणों ने वन विभाग के ऑफिस सहित गाड़ियों में तोड़फोड़ कर विरोध प्रदर्शन किया है. जिसके चलते पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें.

घात लगाए बैठे बाघ का जानलेवा हमला, तीन किसान घायल;वन विभाग की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget