एक्सप्लोरर

कुलदीप सेंगर केस: CBI ने एक आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों को दोषी माना, कार्रवाई की सिफारिश

उन्नाव दुष्कर्म मामले में सीबीआई ने जांच के दौरान तीन अधिकारियों को दोषी पाया है. तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है.

दिल्ली, एबीपी गंगा। उन्नाव रेप मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तीन अधिकारियों को दोषी माना है. सीबीआई ने इन तीनों के खिलाफ राज्य सरकार से विभागीय कार्यवाही की सिफारिश की है. दोषी पाए जाने वालों में एक आईएएस और दो आईपीएस अधिकारी शामिल हैं. इनमें अदिति सिंह उन्नाव में डीएम के पद पर तैनात रहीं हैं. वहीं, एसपी के पद पर तैनात नेहा पांडेय और पुष्पांजलि सिंह को भी दोषी माना गया है.

बता दें कि उन्नाव दुष्कर्म मामले में तीस हजारी कोर्ट पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा सुना चुकी है. इस मामले में सीबीआई ने पहले ही सेंगर और पुलिस प्रशासन के बीच सांठगांठ का इशारा किया था. जिसके बाद जांच में सामने आया कि उन्नाव की पीड़िता ने सेंगर के खिलाफ कार्रवाई के लिए तत्कालीन डीएम और एसपी के समक्ष गुहार लगाई थी. हालांकि, दोनों ने ही सेंगर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद उन्हें जांच में दोषी पाया गया.

हापुड़ की डीएम हैं अदिति अदिति सिंह फिलहाल, हापुड़ की डीएम हैं. वह 2009 बैच की आईएएस हैं. अदिति सिंह उन्नाव में 24 जनवरी 2017 से 26 अक्टूबर 2017 तक डीएम रही हैं. वहीं, 2009 बैच की ही आईपीएस नेहा पांडेय फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. वह उन्नाव में 2 फरवरी 2016 से 26 अक्टूबर 2017 तक एसपी रही हैं. इनके अलावा आईपीएस पुष्पांजलि फिलहाल गोरखपुर में रेलवे एसपी के पद पर तैनात हैं. वह 27 अक्टूबर 2017 से 30 अप्रैल 2018 तक उन्नाव में एसपी रही हैं. पुष्पांजलि 2006 बैच की आईपीएस अफसर हैं.

ये था मामला दरअसल, उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से एक नाबालिग किशोरी नौकरी मांगने के लिए मिलने पहुंची थी. बाद में किशोरी ने खुलासा किया कि विधायक ने उनके साथ बलात्कार किया. किशोरी को मिलवाने के लिए सेंगर की एक करीबी महिला ले गई थीं. यह मामला 4 जून 2017 का है. बाद में विधायक सेंगर के भाई ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की. उन्हें पुलिस से मिलकर जेल भिजवा दिया. जहां उनकी हत्या कर दी गई.

पीड़िता पर हमला इस दौरान सेंगर आरोपों के चलते जेल चला गया लेकिन पीड़िता के खिलाफ साजिश नहीं रुकी. 28 जुलाई 2019 को पीड़िता जब अपने वकील और चाचा के साथ जा रही थी तो ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में चाचा की मौत हो गई. जबकि पीड़िता और वकील गंभीर रूप से घायल हो गए. इस पूरे मामले में कोर्ट ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी पाया गया. उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई. साथ ही सेंगर पर 25 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया.

ये भी पढ़ें-

आम आदमी पार्टी का दावा- उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को हिरासत में रखा यूपीः मथुरा में नाबालिग लड़की से रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
Kanpur Road Accident: कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल
कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल
'किसी मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकती सपा...', इमरान मसूद ने गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान
'किसी मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकती सपा...', इमरान मसूद ने गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget