एक्सप्लोरर

UP News: दबंगों ने टेंट में आग लगाने और मेहमानों से मारपीट की दी धमकी, बारात आने से पहले पुरुषों ने छोड़ा घर

Basti Crime News: पीड़ित रामगोपाल ने दबंगई का वीडियो पुलिस अफसरों को दिया. वीडियो देने के बावजूद बावजूद दबंगों पर कार्रवाई नहीं हुई. अब घर की महिलाएं एक कमरे में कैद रहने को मजबूर हैं.

UP Crime News: बस्ती में कल होनेवाली शादी पर ग्रहण लग गया है. लालगंज क्षेत्र के भिरितिया गांव निवासी बुजुर्ग रामगोपाल की भतीजी की बारात आनेवाली है. दबगों के खौफ से परिवार की महिलाएं घर में कैद हैं. पुरुष घर छोड़कर गायब हो गए हैं. रामकृपाल और अन्य साथी दबंगों ने टेंट में आग लगाने और मारपीट करने की धमकी दी है. दबंगों की धमकी से घर में शादी की खुशियां फीकी पड़ गई हैं. बुजुर्ग रामगोपाल और कृपाशंकर के बीच जमीन का विवाद काफी पुराना है. तत्कालीन एडीएम ने बिना जांच पड़ताल किए कृपाशंकर के प्राथना पत्र पर पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया था.

घर में शादी की खुशी पड़ी फीकी

पुलिस ने कृपाशंकर को विवादित जमीन पर निर्माण करने की छूट दे दी. पुलिस की शह पाकर कृपाशंकर ने विवादित स्थल पर निर्माण करवा लिया. निर्माण कार्य रोकवाने के लिए रामगोपाल ने राजस्व अधिकारियों और पुलिस अफसरों से गुहार लगाई. उन्होंने मामला कोर्ट में होने का भी हवाला दिया. पुलिस ने रामगोपाल की एक न सुनी और दीवाल का निर्माण हो जाने दिया. 25 मई को रामगोपाल विवादित जमीन पर दीवाल के निर्माण कार्य रोकने खुद पहुंचे. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई.

दबंगों की धमकी से डरा परिवार

पुलिस ने रामकृपाल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली मगर रामगोपाल चौधरी की शिकायत अब तक दर्ज नहीं की. रामगोपाल के विरोधियों का मनोबल बढ़ गया. उन्होंने रामगोपाल के घर पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की. पीड़ित रामगोपाल ने दबंगई का वीडियो पुलिस अफसरों को दिया. वीडियो देने के बावजूद बावजूद दबंगों पर कार्रवाई नहीं हुई. अब घर की महिलाएं एक कमरे में कैद रहने को मजबूर हैं. बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

खौफ के साए में जी रहे परिवार को मेहमानों की सुरक्षा की चिंता है. पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है. घटना की जानकारी होने पर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने तत्काल एसओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसओ लालगंज ने पूरे प्रकरण पर कहा कि एक पक्ष की तरफ से एफआईआर दर्ज है. दूसरा पक्ष अभी थाने पर नहीं आया है. मेहमानों की सुरक्षा के लिए गांव में फोर्स लगा दी गई है. कानून का उल्लंघन किसी को नहीं करने दिया जायेगा. 

UP New DGP: आरके विश्वकर्मा का बढ़ेगा का कार्यकाल या यूपी पुलिस को मिलेगा नया बॉस? डीजीपी को लेकर अटकलों का दौर शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget