एक्सप्लोरर

Pratapgarh Encounter: प्रतापगढ़ में अपराधियों की खैर नहीं, 36 घंटे में ताबड़तोड़ तीन मुठभेड़, दो शातिर गिरफ्तार

UP Crime News: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शातिर बदमाश को दौड़ा कर पकड़ लिया. पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया था. 36 घंटे में ताबड़तोड़ तीन मुठभेड़ों से बदमाशों के हौसले पस्त हैं.

UP News: प्रतापगढ़ में पुलिस और बदमाश एक बार फिर आमने सामने आ गए. दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अपराधी नौशाद और पशु तस्कर सुंदर मंगता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की गोली दोनों के पैर में लगी. घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. मेडिकल कॉलेज में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल लाव लश्कर के साथ पहुंचे. महज छत्तीस घंटे में ताबड़तोड़ तीन मुठभेड़ों से अपराधियों में हड़कंप मच गया. मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि शातिर बदमाश नौशाद किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है.

36 घंटे में तीन मुठभेड़ों से बदमाशों में हड़कंप

सूचना मिलने के बाद एसओजी की टीम सक्रिय हुई. मान्धाता पुलिस के साथ एसओजी की टीम वाहनों की चेकिंग में जुट गई. रात लगभग नौ बजे नौशाद साथी के साथ बाइक से पहुंचा. सामने पुलिस की काबंदी देखकर नौशाद भागने लगा. पुलिस का संदेह और गहरा गया. नौशाद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला. पुलिस की गोली दाहिने पैर में लगने नौशाद बाइक समेत गिर पड़ा. पुलिस ने दौड़कर नौशाद को दबोच लिया. उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा.

पुलिस ने उठाया अपराध पर काबू पाने का बीड़ा

पुलिस घायल नौशाद को लेकर पीएचसी मान्धाता पहुंची. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. मुठभेड़ की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्र और सीओ रानीगंज भारी पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए. पुलिस अधीक्षक ने नौशाद से पूंछतांछ की. इसी दौरान पट्टी कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ पशु तस्कर सुंदर मंगता से सरसत में नहर के पुल पर हो गई. सुंदर मंगता भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया.

मुठभेड़ के बाद पुलिस की टीम ने पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि उसका साथी फरार हो गया. पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं. मान्धाता का नौशाद अंतर्जनपदीय कुख्यात बदमाश है. उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में अठारह मुकदमें दर्ज हैं. लूट, हत्या, चोरी, डकैती, और आर्म्स एक्ट में नौशाद नामजद है. शातिर के पास से पिस्टल, दो खोखे, कारतूस सहित मैगजीन और बाइक बरामद हुई है. नौशाद को वाराणसी पुलिस चार मुकदमों में तलाश कर रही है. प्रयागराज, सुल्तानपुर और अयोध्या में भी नौशाद के खिलाफ मामले दर्ज हैं. पट्टी का सुंदर मंगता पशुओं की तस्करी के अलावा प्रतापगढ़ और जौनपुर में मुकदमे दर्ज हैं. शातिर के साथियों की तलाश जारी है. 

UP डायल-112 की महिला कर्मियों के हंगामे के बाद सरकार का एक्शन, नीरा रावत नई ADG, अशोक कुमार को हटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget