एक्सप्लोरर

मेरठ के एक फॉर्म हाउस पर चोरी करने पहुंचा चोर, फिर ऐसा कुछ हुआ कि मालिक ने नौकरी पर रखा

इस घटना ने एक बात तो साफ कर दी है कि अगर अपनी गलती का पछतावा इंसान को हो जाए तो उसे सत्य का मार्ग अपने आप दिखने लगता है.

मेरठ: मेरठ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. एक चोर ने पहले घर में चोरी की और जब चोरी का सामान लेकर भागने लगा तो अचानक उसका मन बदल गया. उसे चोरी करना ठीक नहीं लगा. चोरी करने गए चोर का मन ऐसे अचानक बदला कि वह चोरी किया हुआ सामान माफी के साथ लौटा देता है.

अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ. तो आपको बता दें मेरठ के मोदीपुरम में रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल देव का एक फॉर्म हाउस है और चोर ने उसी फॉर्म हाउस से हजारों का सामान चोरी करने के बाद माफी के साथ सामान लौटा दिया. फिर अपनी आर्थिक स्थित का हवाला देते हुए जिलाध्यक्ष से नौकरी भी मांग लेता है. और संयोग देखिए कि चोर के पश्चताप को देखते हुए राहुल देव ने भी उसे उसी फॉर्म हाउस के लिए नौकरी पर रख लिया, जिसमे वो चोरी करने गया था.

पुलिस में की हुई शिकायत वापस ली राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राहुल देव का पल्लवपुरम में NH-58 पर नारायण नाम से फॉर्महाउस है. राहुल के फॉर्म हाउस में कुछ दिन पहले हजारों रुपए की चोरी हुई थी जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी लेकिन जब चोरी के बाद चोर खुद उनके पास चोरी का सामान लेकर पहुंचा और माफी मांगने लगा तो उनका दिल पसीज गया. उन्होंने पुलिस में की हुई शिकायत वापस ले ली और चोर को अपने फॉर्म हाउस में नौकरी पर रख लिया.

आखिर क्यों बदल गया चोर का मन लेकिन अभी भी सवाल बरकरार था कि आखिर चोर का ह्रदय परिवर्तन हुआ कैसे तो जिलाध्यक्ष राहुल देव ने बताया कि उन्होंने जब आरोपी से ह्रदय परिवर्तन का कारण पूछा तो आरोपी रोने लगा. आरोपी ने बताया कि बेरोजगारी के कारण आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी और परिवार के पास राशन के पैसे भी नहीं थे तो उसने चोरी का रास्ता चुना. लेकिन जब वो चोरी करने के बाद घर पहुंचा तो उसे लगा कि उसने बहुत बड़ी गलती की है जो माफी के काबिल नहीं. उसने निर्णय किया कि चोरी का सारा सामान वापस कर माफी मांगेगा और इगले दिन ऐसा ही किया.

इस घटना ने एक बात तो साफ कर दी है कि अगर अपनी गलती का पछतावा इंसान को हो जाए तो उसे सत्य का मार्ग अपने आप दिखने लगता है.

ये भी पढ़ें- ड्रग्स केस: NCB ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के दामाद को गिरफ्तार किया, UP के रामपुर में भी छापेमारी

कोरोना वैक्सीन के नाम पर दुनिया को धोखा दे रहा चीन

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget