एक्सप्लोरर

कांग्रेस की गांधी का सन्देश लेकर निकली पदयात्रा से पहले ही भगदड़

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ पहुंची थी। गांधी जयंती पर कांग्रेस द्वारा पैदल मार्च निकाला जाना था। लेकिन इससे पहले प्रियंका से मिलने की होड़ व उनके साथ सेल्फी लेने की

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। एक तरफ गांधी सन्देश यात्रा तो दूसरी तरफ अनुशासनहीनता के चलते हुई भगदड़। गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च की शुरुआत में जब प्रियंका गांधी शहीद स्मारक पहुंची तो उनसे मिलने के लिए कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की शुरू हो गई। ऐसे में प्रियंका की सुरक्षा में लगी एसपीजी और लोकल पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस धक्का मुक्की और भगदड़ में कार्यकर्ताओं के साथ ही मीडिया कर्मी भी चोटिल हुए। कई मीडिया कर्मियों के कैमरे भी टूटे। प्रियंका गांधी ने मौके पर चोटिल हुए पत्रकारों से रुक कर बात की और हाल चल पूछा।

धक्का मुक्की में घायल हुए पत्रकार और कार्यकर्त्ता प्रियंका गांधी का पैदल मार्च दोपहर 12 बजे शहीद स्मारक से शुरू होना था। लेकिन प्रियंका तय कार्यक्रम से करीब एक घंटे देरी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। प्रियंका से मिलने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उनकी तरफ जाने लगे। कोई उनके पैर छूना चाहता था तो कोई साथ में सेल्फ़ी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के प्रियंका की तरफ जाने से एसपीजी को उन्हें हटाने के लिए धक्के देने पड़े। इसकी वजह से मची भगदड़ में कार्यकर्ताओं के साथ ही मीडिया कर्मी भी घायल हुए।

अनुशासनहीनता नहीं कार्यकर्ताओं का अति उत्साह: आराधना मिश्र कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ को लेकर पार्टी की विधायक आराधना मिश्र ने कहा की कार्यकर्ताओं में अति उत्साह था लेकिन कोई अनुशासनहीनता नहीं हुई। उन्होंने कहा की जो अनुमान लगाया गया था उससे अधिक कार्यकर्त्ता पहुंचे।

गांधी संदेश यात्रा के साथ संघर्ष यात्रा भी इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले सत्य पर चलना गांधी जी का आदेश था। पहले सत्य के पथ पर चलें फिर गांधी जी की बात करें। उन्होंने कहा की गांधी जयंती के उपलक्ष्य में है ये यात्रा। मुख्य उद्देश्य तो यही है कि हमें गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। लेकिन जो शाहजहांपुर का मामला है। जो कुछ दिन पहले हमने वहां प्रदर्शन किया और रोक गया उसके लिए भी हम आज संघर्ष कर रहे हैं। हमारी मांग है कि जो आरोपी हैं उनके खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज हो।

बिना पार्टी कार्यालय गए ही वापस लौटी प्रियंका इसके बाद प्रियंका गांधी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं साथ पदयात्रा करते हुए शहीद स्मारक से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक गई। इस दौरान हजारों कार्यकर्त्ता भी साथ थे। प्रियंका ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बिना पार्टी कार्यालय गए ही वापस लौट गयीं। जबकि पहले तय शेड्यूल के अनुसार प्रियंका का प्रदेश कार्यालय जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम था। लेकिन जिला प्रशासन से मिली समय सीमा खत्म होने के चलते प्रियंका बिना पार्टी कार्यालय गये ही वापस लौट गई। पद यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही।

ये लड़ाई गांधी बनाम गोडसे: प्रमोद तिवारी इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि लखनऊ में 2 बजे तक ही कार्यक्रम की अनुमति मिली थी। आचार संहिता होने की वजह से समय सीमा खत्म होने के चलते प्रियंका गांधी ने 2 बजे के बाद कोई कार्यक्रम नहीं किया। प्रमोद तिवारी ने कहा ये लड़ाई गांधी बनाम गोडसे की है। देश का राष्ट्रपिता एक ही है, दूसरा राष्ट्रपिता देश स्वीकार नहीं करेगा। जो गोडसे की विचारधारा का प्रचार करते मैं उनका नाम भी नहीं लेना चाहता। विधानसभा के विशेष सत्र पर टिपण्णी करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा ऐसे सत्र का क्या मतलब। पहले गांधी जी की विचारधारा पर चलो। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी ने भी विशेष सत्र पर टिपण्णी की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे लठ लेकर ना बैठना पड़े...', बिजली विभाग के इंजीनियर से भिड़े यूपी के मंत्री अनिल कुमार
'मुझे लठ लेकर ना बैठना पड़े...', बिजली विभाग के इंजीनियर से भिड़े यूपी के मंत्री अनिल कुमार
UP Monsoon: यूपी में बढ़ी मानसून की सक्रियता, लखनऊ समेत 38 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन शहरों में हीटवेव रहेगी जारी
यूपी में बढ़ी मानसून की सक्रियता, लखनऊ समेत 38 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन शहरों में हीटवेव रहेगी जारी
कैलाश विजयवर्गीय के RSS वाले बयान पर सियासत तेज, अब संत समाज ने दिया बड़ा बयान
कैलाश विजयवर्गीय के RSS वाले बयान पर सियासत तेज, अब संत समाज ने दिया बड़ा बयान
​महोबा: सील हुए कोचिंग सेंटर्स को खुलवाने के लिए आगे आए BJP MLA ब्रजभूषण राजपूत, 24 घंटे में खुलेंगे
​महोबा: सील हुए कोचिंग सेंटर्स को खुलवाने के लिए आगे आए BJP MLA ब्रजभूषण राजपूत, 24 घंटे में खुलेंगे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बॉर्डर से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था ये पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया, 2 दिन में दूसरी कोशिश नाकाम
बॉर्डर से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था ये पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया, 2 दिन में दूसरी कोशिश नाकाम
Delhi Weather: मानसून को तरस रहा दिल्ली-NCR, धूप और लू के बीच तापमान जाएगा 41 पार, कब होगी बरसात?
मानसून को तरस रहा दिल्ली-NCR, धूप और लू के बीच तापमान जाएगा 41 पार, कब होगी बरसात?
ऑस्ट्रेलिया से हारकर टी-20 विश्वकप से बाहर हुई टीम इंडिया, हरमनप्रीत कौर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
ऑस्ट्रेलिया से हारकर टी-20 विश्वकप से बाहर हुई टीम इंडिया, हरमनप्रीत कौर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
Cocktail 2 BO Collection Day 10: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे 'कॉकटेल 2' ने दूसरे संडे भी काटा बवाल, कर डाली शानदार कमाई, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'कॉकटेल 2' ने दूसरे संडे भी काटा बवाल, कर डाली शानदार कमाई, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
कैलाश विजयवर्गीय के RSS वाले बयान पर सियासत तेज, अब संत समाज ने दिया बड़ा बयान
कैलाश विजयवर्गीय के RSS वाले बयान पर सियासत तेज, अब संत समाज ने दिया बड़ा बयान
Ketan Murder: शॉपिंग के लिए 1 करोड़, सगाई से पहले चेतन के साथ उदयपुर ट्रिप, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा
शॉपिंग के लिए 1 करोड़, सगाई से पहले चेतन के साथ उदयपुर ट्रिप, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा
Video: टक्कर मारने के बाद भागने के बजाए ड्राइवर ने दिखाई ईमानदारी, दिल जीत लेगा ये वीडियो
टक्कर मारने के बाद भागने के बजाए ड्राइवर ने दिखाई ईमानदारी, दिल जीत लेगा ये वीडियो
घर बैठे चाहिए FIFA वर्ल्ड कप जैसा मजा? मोबाइल पर खेलने के लिए बेस्ट हैं ये फुटबॉल गेम्स
घर बैठे चाहिए FIFA वर्ल्ड कप जैसा मजा? मोबाइल पर खेलने के लिए बेस्ट हैं ये फुटबॉल गेम्स
Embed widget